{"_id":"cf29bc753ab14b5b2479abced9fe6731","slug":"metro-service-interrupted-at-gurgaon-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़गांव लाइन पर मेट्रो सेवा बाधित रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़गांव लाइन पर मेट्रो सेवा बाधित रही
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 22 Oct 2013 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से गुड़गांव आने वाली मेट्रो की सेवा मंगलवार को बाधित रही। जहांगीरपुरी-हुडा सिटी सेंटर लाइन के विभिन्न मेट्रो स्टेशनों पर ट्रेनें लेट पहुंचीं।
विज्ञापन
डीएमआरसी के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब 11.35 बजे एक अज्ञात व्यक्ति चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन लाइन पर ट्रेन के सामने कूद गया। उस दौरान ट्रेन गुड़गांव की ओर से रवाना हो रही थी। उस व्यक्ति के कूदने के बाद मेट्रो स्टेशन पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
डीएमआरसी के मीडिया अधिकारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि इस घटना के कारण करीब 20 मिनट की देरी से ट्रेनें चलीं। उन्होंने कहा कि सिर्फ दिल्ली से गुड़गांव जाने वाली ही ट्रेनें ही प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा के इंतजाम के बारे में मीडिया अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं, पर कोई अचानक कूद जाए तो इसमें कोई कुछ नहीं कर सकता।