फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   jila parishad ka chunav

किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

Mon, 18 Nov 2013 07:46 PM IST
Updated Mon, 18 Nov 2013 07:46 PM IST
विज्ञापन
jila parishad ka chunav

जिला परिषद के चेयरपर्सन का ताज किसके सिर पर सजेगा, इसका फैसला मंगलवार को होगा। इसके लिए अतिरिक्त उपायुक्त के कार्यालय में मतदान होगा। इसमें 10 में से छह पार्षदों का साथ पाने वाले को कुर्सी मिलेगी।

विज्ञापन


जिला परिषद के चेयरपर्सन के लिए मंगलवार सुबह दस बजे विकास सदन स्थित अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में मतदान होगा। अतिरिक्त उपायुक्त पुष्पेंद्र चौहान की देखरेख में यह चुनाव होगा। मतदान की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। पहले से ही आशा चौहान का चेयरपर्सन चुना जाना तय माना जा रहा है। उनको सात पार्षदों का समर्थन हासिल है।
विज्ञापन


जिला परिषद का चुनाव करीब तीन साल पहले वर्ष 2010 में हुआ था। इसमें कविता यादव को चेयरपर्सन चुना गया था। 29 मई 2013 को सात जिला पार्षदों ने उपायुक्त को शपथ पत्र देकर कविता यादव के प्रति अविश्वास जताया। इन पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की। इसमें प्रशासन की ओर से 29 जुलाई को लघु सचिवालय में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस में से सात पार्षदों ने कविता यादव को हटाने के लिए वोट दिया। प्रशासन की ओर 27 अगस्त को चेयरपर्सन के चुनाव का दिन तय किया गया था। इस बीच 21 अगस्त को कविता यादव ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर स्टे ऑर्डर ले लिया था। 21 अक्तूबर को यह याचिका खारिज हो गई थी। इसके बाद 19 नवंबर को चेयरपर्सन का चुनाव कराने का फैसला किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed