फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   नहाय-खाय से छठ पूजा का आगाज आज से

नहाय-खाय से छठ पूजा का आगाज आज से

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Gurgaon
Gurgaon Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव। साइबर सिटी में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। पूर्वांचल के लोग छठी मईया को प्रसन्न करने के लिए इस व्रत को रखते हैं। इसको लेकर बाजार में भी रौनक देखने को मिल रही है। छठ पूजन सामग्रियों को खरीदने के लिए बाजार में लोग पहुंचने लगे हैं। सदर बाजार में पूजन सामग्री बेचने वाली दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन

छठ पूजा की औपचारिक शुरुआत शनिवार को नहाय-खाय की प्रक्रिया के साथ शुरू हो जाएगी। इसमें लोग नहाने और खाने के बाद से ही पवित्रता से रहते हैं। खाने में प्याज और लहसुन का प्रयोग बंद कर दिया जाता है। रविवार को खरना है। खरना छठ पूजा में विशेष महत्व रखता है। इसमें 12 घंटे का व्रत रखने के बाद श्रद्धालु रात में गुड़ से बने खीर को रोटी से खाते हैं। इसके बाद वह 36 घंटे तक कुछ भी नहीं खाते। पूर्वांचल महासंघ के पदाधिकारियों का कहना है कि इस बार गुड़गांव में छठ पूजा धूमधाम से होगी।
विज्ञापन

सोमवार को छठ पूजा की पूर्ण रूप से शुरुआत हो जाएगी। व्रत रखने वाले डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। अगली सुबह व्रतधारी इसी स्थान पर खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। सूर्योदय का अर्घ्य देने के बाद सभी व्रतधारी अपना व्रत तोड़ेंगे। 36 घंटे तक व्रतधारियों के लिए जल का सेवन भी वर्जित होता है। पूर्वांचल महासंघ के महामंत्री अवधेश सिंह ने बताया कि छठ पूजा की तैयारियों के लिए शुक्रवार को संघ के पदाधिकारियों की शीतला माता मंदिर में बैठक हुई। इसमें छोटे लाल प्रधान, मार्कण्डेय यादव, राजेश पटेल, अवधेश कमार सिंह, दिलीप सिंह, केशवर, हृदया सिंह, श्रीराम प्रसाद, प्रभु यादव, राम विवेक सिंह, रघुवीर सिंह, राम विचार, संजीव सिंह, सत्यनारायण गुप्ता, अक्षय लाल साहनी, जेपी सिंह, अमर सिंह, उमेश सिंह, नवीन पटेल, अमितेश, अश्वनी कुमार, कामिनी सिंह, रूपा पटेल, माधुरी गिरी, पिंकी, गीता कश्यप और रेखा मिश्रा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा से होगा स्वागत
शीतला माता मंदिर में छठ पूजा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत पुष्प वर्षा से किया जाएगा। पूर्वांचल महासंघ की ओर से इसके लिए पांच कुंतल फूलों का ऑर्डर भी दे दिया गया है। जैसे ही वह पूजा स्थल पर पहुंचेंगे, वहां उनका फूलों से भव्य स्वागत किया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी होगा आयोजन
उगते सूर्य के इंतजार में पूजा स्थल पर मौजूद व्रतधारियों के मनोरंजन की भी खूब व्यवस्था की गई है। यहां पर उनके लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर फायर ब्रिगेड और पुलिस की भी मौजूदगी रहेगी।

यहां-यहां होगी छठ पूजा
-शीतला माता मंदिर परिसर
-देवी लाल कॉलोनी
-भवानी इंक्लेव
-लक्ष्मण विहार
-सूरत नगर
-सेक्टर-10ए
-सेक्टर-15
-डीएलएफ फेज-1
-चक्करपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed