फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   No more darkness... staff will arrive to restore light upon a single complaint.

Gurugram News: अब नहीं होगा अंधेरा...एक शिकायत पर उजाला करने पहुंचेंगे कर्मचारी

Tue, 22 Sep 2026 06:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
No more darkness... staff will arrive to restore light upon a single complaint.
मुख्य सड़कों की स्ट्रीट लाइटों की निगरानी के लिए निगम ने बनाया कंट्रोल रूम
विज्ञापन

नंबर गेम - 17 कर्मचारी करेंगे रात में करेंगे निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर के लोग अब रात में अंधेरे की चिंता छोड़ दें। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने सेक्टर-34 में एक कंट्रोल रूम बनाया है, जो सीधे सड़कों के अंधेरे पर सर्जिकल स्ट्राइक करेगा। निगम का दावा है कि अब जैसे ही आप लाइट खराब होने की शिकायत करेंगे या निरीक्षण के दौरान लाइट खराब मिलती है तो तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी जाएगी, जो इसका समाधान करेगा। कंट्रोल रूम के माध्यम से मुख्य सड़कों की स्ट्रीट लाइटों की रियल-टाइम निगरानी और खराब लाइटों की पहचान करना आसान होगा। इस व्यवस्था से न केवल शिकायतों का समय पर निपटारा (समयबद्ध मरम्मत) हो सकेगा, बल्कि रात के समय सड़कों पर सुरक्षा और दृश्यता भी बेहतर होगी।
रात में स्ट्रीट लाइटों के निरीक्षण के लिए 17 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये कर्मचारी अपने निर्धारित क्षेत्रों में मुख्य सड़कों का निरीक्षण करेंगे और गैर-कार्यशील स्ट्रीट लाइटों की जानकारी कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएंगे। कंट्रोल रूम में तीन कर्मचारियों की तैनाती की गई है। ये कर्मचारी रात्रि निरीक्षण के दौरान प्राप्त होने वाली स्ट्रीट लाइट संबंधी रिपोर्टों को संकलित करेंगे और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसी को सूचित करेंगे। इसके अलावा, एक जूनियर इंजीनियर को रोटेशन के आधार पर कंट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन


इस हेल्पलाइन पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत
एमसीजी के अनुसार, निरीक्षण के दौरान किसी मुख्य सड़क पर स्ट्रीट लाइट बंद या खराब पाए जाने की सूचना कंट्रोल रूम में मिलते ही संबंधित एजेंसी को उपलब्ध कराई जाएगी। एजेंसी को आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य कराने के लिए सूचित किया जाएगा। निगम का कहना है कि नई व्यवस्था से मुख्य सड़कों पर स्ट्रीट लाइटों की नियमित निगरानी, खराब लाइटों की पहचान और संबंधित एजेंसी तक सूचना पहुंचाने की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होगी। इससे रात्रि के समय स्ट्रीट लाइट से जुड़ी शिकायतों और गैर-कार्यशील लाइटों पर निगरानी बेहतर तरीके से की जा सकेगी। नगर निगम की हेल्प लाइन 18001801817 पर लाइट संंबंधी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed