{"_id":"6ab277dc2410b18388060146","slug":"victims-in-scst-atrocity-cases-should-receive-financial-assistance-promptly-sdm-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101860-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी-एसटी अत्याचार निवारण के मामलों में पीड़ितों को जल्द मिले आर्थिक सहायता: एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी-एसटी अत्याचार निवारण के मामलों में पीड़ितों को जल्द मिले आर्थिक सहायता: एसडीएम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामलों और पीड़ितों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता की स्थिति की समीक्षा के लिए मंगलवार को उपमंडल स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गुरुग्राम के एसडीएम हितेंद्र कुमार ने की।
बैठक में 10 जून से 15 सितंबर 2026 तक अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा की गई। समिति के समक्ष कुल 11 मामले रखे गए। इनमें एक मामले में प्रथम किस्त और 10 मामलों में द्वितीय किस्त से संबंधित विवरण प्रस्तुत किया गया। इस दौरान विभिन्न मामलों में नियमानुसार देय आर्थिक सहायता एवं मुआवजा राशि की स्थिति की भी समीक्षा की गई। एसडीएम हितेंद्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र पीड़ितों को नियमानुसार मिलने वाली आर्थिक सहायता और मुआवजा राशि का भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए। बैठक में तहसील कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार, समिति के सदस्य श्री भगवान, राहुल, ओमप्रकाश, रोहित सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।