फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   40 percent seats empty in B.E.D colleagues

प्रदेशभर के बीएड कॉलेजों में तकरीबन 40 प्रतिशत सीटें खाली

Tue, 24 Sep 2013 07:55 PM IST
गुड़गांव
गुड़गांव Updated Tue, 24 Sep 2013 07:55 PM IST
विज्ञापन
40 percent seats empty in B.E.D colleagues

शिक्षा सत्र 2013-14 में बीएड में दाखिले की प्रक्रिया चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी (सिरसा) संचालित कर रही है। विश्वविद्यालय ने खाली सीटों को भरने के लिए ऑनलाइन सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया है।

विज्ञापन


बीएड के प्रति प्रदेशभर के युवाओं के रुझान में काफी कमी आई है। इसका पता शिक्षा सत्र 2013-14 के अंतर्गत बीएड में दाखिले की स्थिति को देखकर लग रहा है। शायद ही ऐसा कोई कॉलेज हो, जिसकी सभी सीटें भर गई हों।
विज्ञापन


बीएड कॉलेज एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी खुर्शीद रज्जाका का कहना है कि बाहरी विद्यार्थी अब बीएड करने के लिए हरियाणा में नहीं आ रहे हैं। इस कारण सीटें नहीं भर रही हैं। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों की खाली सीटों को भरने के लिए तीसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू की है। इसे ऑनलाइन सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग नाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएड में दाखिले का इच्छुक कोई भी अभ्यर्थी नए सिरे से आवेदन कर सकता है। यह आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया के दौरान ही अभ्यर्थियों को काउंसलिंग फीस और लेट फीस भरनी होगी। सामान्य अभ्यर्थियों के लिए यह 3,000 और आरक्षित वर्ग के लिए 2,625 रुपये निर्धारित है।

काउंसलिंग का शेड्यूल
-ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि : तीन अक्तूबर
-काउंसलिंग व लेट फीस जमा करने की अंतिम तिथि : तीन अक्तूबर
-ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग व लॉकिंग : सात अक्तूबर तक
-कैटिगरी वाइज मेरिट लिस्ट : आठ अक्तूबर सांय पांच बजे
-फर्स्ट राउंड ऑनलाइन सीट अलॉटमेंट रिजल्ट : नौ अक्तूबर
-सेकेंड राउंड ऑनलाइन सीट अलॉटमेंट रिजल्ट : 13 अक्तूबर
-फर्स्ट राउंड अभ्यर्थी की फिजिकल रिपोर्टिंग : 10 से 11 अक्तूबर
-सेकेंड राउंड अभ्यर्थी फिजिकल रिपोर्टिंग : 14 से 15 अक्तूबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed