{"_id":"2b28d268-bc08-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"gangrape-made-mms-and-blackmaling","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से गैंगरेप कर mms बनाया, अब ब्लेकमेलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से गैंगरेप कर mms बनाया, अब ब्लेकमेलिंग
पूंडरी(कैथल)/ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2013 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सहपाठियों ने पहले तो साथियों सहित 8वीं की छात्रा से गैंगरेप कर उसका एमएमएस बना लिया, इसी फिल्म के आधार पर वे उसे ब्लैकमेल करते रहे और किसी को बताने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी देते रहे।
विज्ञापन
रविवार रात लगभग एक बजे अमित व सतीश अपने साथियों के साथ उसके घर आ गए और उसे जबरदस्ती उठाने का प्रयास किया।
बाद में बस्ती वालों के विरोध के चलते वे अपने प्रयास में सफल नहीं हो पाए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सतीश, अमित और एक दर्जन युवाओं के खिलाफ दुराचार व एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवती ने कहा है कि सतीश और अमित नामक युवक की वजह से आठवीं कक्षा में स्कूल छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।
एक महीना पूर्व अमित उसे जबरन अपने पाई रोड स्थित होटल पर ले गया और अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके साथ दुराचार कर एमएमएस बना ली।
इसी फिल्म के आधार पर वे उसे ब्लैकमेल करते रहे और किसी को बताने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी देते रहे।
रविवार रात लगभग एक बजे अमित व सतीश अपने साथियों के साथ उसके घर आ गए और उसे जबरदस्ती उठाने का प्रयास किया।
बाद में बस्ती वालों के विरोध के चलते वे अपने प्रयास में सफल नहीं हो पाए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सतीश, अमित और एक दर्जन युवाओं के खिलाफ दुराचार व एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अंगरेज सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुराचार सहित विभिन्न आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।