फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   forty thousand children future hang in the balance

चालीस हजार बच्चों का भविष्य अधर में लटका

Sun, 29 Sep 2013 11:55 PM IST
कैथ्ाल
कैथ्ाल Updated Sun, 29 Sep 2013 11:55 PM IST
विज्ञापन
forty thousand children future hang in the balance
कोर्ट के आदेशों के बाद शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों के तहत सोमवार से विभागीय अधिकारी पुलिस सहायता लेकर नियमों की अवहेलना करते हुए चलाए जा रहे जिले के करीब 89 स्कूलों को बंद करवाएंगे। इससे स्कूलों में पढ़ने वाले लगभग 40 हजार बच्चों के भविष्य पर तलवार लटक गई है। हालांकि विभाग का कहना है कि इन्हें अब सरकारी स्कूल में दाखिला दिलवाया जाएगा, लेकिन कितने बच्चे दाखिला ले पाएंगे, यह भविष्य ही बताएगा।
विज्ञापन


उन्नीस स्कूलों का जवाब संतोषजनक पाया
शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 89 स्कूलों को बंद किए जाने का नोटिस जारी किया गया है। विभाग द्वारा मांगे गए जवाब में 19 स्कूलों का जवाब संतोषजनक पाया गया। इसके बाद शेष बचे 89 स्कूलों को बंद किया जाना है। जिले के इन गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में करीब 40 हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन स्कूलों के बंद होने पर विद्यार्थियों के भविष्य पर तलवार लटक सकती है।
विज्ञापन


नोटिस नहीं ले रहे गैर मान्यता प्राप्त स्कूल
खंड शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही ने बताया कि कुछ स्कूल नोटिस नहीं ले रहे हैं। नोटिस लिखित रूप से दिया जा रहा है, इसके अलावा नोटिस को डाक के माध्यम से भी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों को बंद करने के आदेश
कैथल में प्रगति मॉडल स्कूल बाबा लदाना, बीबीडी कठवाड़, गुरु तेग बहादुर स्कूल कैथल, गुरु कृपा विद्या मंदिर कैथल, श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल दयौरा, श्री कृष्णा एकेडमी राम नगर कैथल, गायित्री स्कोलर होम कैथल, सनराइज पब्लिक स्कूल काकौत, सनसाइन पब्लिक स्कूल संगतपुरा, आर्यावर्त शिक्षा निकेतन स्कूल, बन्ती देवी मेमोरियल स्कूल देबवन, सरस्वती पब्लिक स्कूल शेरगढ़, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल देबवन, श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल कैथल, सिकरी पब्लिक स्कूल कैथल, आर्या पब्लिक स्कूल सिसला, अखिल भारतीय स्कूल पाड़ला, जय हिंद स्कूल बाबा लदाना, सरस्वती विद्या मंदिर टीक, एमडी पब्लिक स्कूल देबवन, गुरु द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल चंदाना, सरस्वती पब्लिक स्कूल चंदाना, टैगोर पब्लिक स्कूल दिवाल, सुपासर्व जैन मिडिल स्कूल कैथल, प्रैजंट पब्लिक स्कूल, रविंद्रा पब्लिक स्कूल सिरटा, अनाम स्कूल पयौदा, भारतीय विद्या मंदिर कैथल, पैरागौन एकेडमी कैथल, सुखदेव मुन्नी विद्या मंदिर सजूमा, टैगोर आदर्श विद्या चंदाना, सैनिक मिडल स्कूल ग्योंग, गोल्डन मिडिल स्कूल छौत, ज्ञानज्योती मिडिल स्कूल करनाल रोड़, कल्पना मेमोरियल प्राइमरी स्कूल अटैला, गुरु गोविंद सिंह स्कूल कांगथली, खालसा पब्लिक स्कूल पाबसर, सरस्वती प्राइमरी स्कूल ककहेडी, आरडी मेमोरियल स्कूल कांगथली, सरस्वती कोचिंग सेंटर कुराड़, सरस्वती विद्या मंदिर खेड़ी लांबा, शहीद भगत सिंह पब्लिक स्कूल खेड़ी लंाबा, गीता विद्या मंदिर कोलेखां, हरियाणा पब्लिक स्कूल ढुंडवा, विकास हाई स्कूल ढुंडवा, सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल, एसडी मॉडर्न हाई स्कूल बात्ता, एसवीएन हाई स्कूल बात्ता, ज्ञान ज्योती स्कूल रामगढ़ पांडवा, गीता मॉडल स्कूल वजीर नगर, बाबा बिशन पूरी पब्लिक स्कूल बालू, सीडीएम बालू, आरकेएसडी स्कूल बड़सिकरी, ज्ञानदीप विद्या मंदिर खेडी शेरखां, ज्ञानदीप शिक्षा निकेतन फरल, जीटीबी पब्लिक स्कूल फरल, बाल भारती आर्दश स्कूल फरल, आर्यन एकेडमी हाबड़ी, आर्दश पब्लिक स्कूल बरसाना, डीआरएम पब्लिक स्कूल डीग, गीता निकेतन टयोंठा, आदर्श पब्लिक स्कूल रमाणा, जेपी मॉडल स्कूल डुलियाणाी, विवेकानंद एससीएल टयोंठा,  विवेकान्द एससीएल मोणा, सरस्वती स्कूल डुलियाणाी, अखिल भारतीय स्कूल पूंडरी, बीपीआर पब्लिक स्कूल राजौंद, गीता सीनियर सेकेंडरी स्कूल सौंगल, विजडम पब्लिक स्कूल डंडौता, प्रिंस पब्लिक स्कूल खरकां, अनमोल दीप पब्लिक स्कूल शादीपुर, गीता निकेतन भूना, एकल एकेडमी भूसला, धरमेश खालसा पब्लिक स्कूल खेड़ी दाबन, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल चीका आदि शामिल है।

निजी स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रविभूषण गर्ग ने कहा कि स्कूलों को बंद किए जाने का यह उपयुक्त समय नहीं है। पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं हो रही हैं। ऐसे में बच्चे कहां जाएंगे। यदि प्रशासन की ओर से स्कूल जबरन बंद करवाए गए तो एसोसिएशन उच्च न्यायालय की शरण लेगी। इसके साथ-साथ एसोसिएशन द्वारा शिक्षामंत्री से भी बातचीत की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी रफिया राम ने कहा कि 17 सितंबर के बाद से सभी 89 स्कूलों को बंद किए जाने के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन अभी तक स्कूल बंद नहीं किए जा रहे हैं। इस कारण सोमवार से डीसी एवं एसपी को हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद स्कूल खोले जाने की सूचना दी जाएगी, ताकि पुलिस सहायता लेकर इन स्कूलाें को बंद करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed