{"_id":"618256ab5d1e9c5d282aab52","slug":"former-cm-bhupinder-singh-hooda-targets-manohar-government-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में बोले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा: अभय चौटाला को बधाई दूंगा, पर पूछूंगा-इस्तीफा क्यों दिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में बोले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा: अभय चौटाला को बधाई दूंगा, पर पूछूंगा-इस्तीफा क्यों दिया
Wed, 03 Nov 2021 03:00 PM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Wed, 03 Nov 2021 03:00 PM IST
सार
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सत्तारूढ़ भाजपा व जजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दोनों दलों ने प्रदेश का भट्ठा बैठा दिया है। किसानों को न खाद मिल रही और न ही एमएसपी। उन्होंने अभय चौटाला को ऐलनाबाद में जीत पर बधाई देने की बात कही। साथ ही इस्तीफे पर सवाल उठाए कि अभी भी कृषि कानून वापस नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि ऐलनाबाद से उपचुनाव जीतने पर इनेलो नेता अभय चौटाला को बधाई दूंगा, लेकिन सवाल भी पूछूंगा। इस्तीफा क्यों दिया था, क्योंकि अभी तक कृषि कानून वापस नहीं हुए हैं। हुड्डा रोहतक में डी पार्क स्थित अपने आवास पर मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार ने प्रदेश का भट्ठा बैठा दिया है। एक तरफ किसान आंदोलन चल रहा है, तो दूसरी तरफ किसानों को अपनी फसल बेचने व डीएपी खाद के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। यहां तक कि महिला किसानों को भी एक-एक कट्टे खाद के लिए लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-जींद: उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के दौरे के विरोध में जेजेपी कार्यालय के बाहर जुटे किसान, बोले-नहीं मनाने देंगे दिवाली
विज्ञापन
पूर्व सीएम ने कहा कि जमीन रजिस्ट्री घोटाले के बाद जिस तरह पावर एसडीएम और सीटीएम को दी गई, इससे पता चलता है कि भ्रष्टाचार चरम सीमा पर और सरकार की काबू से बाहर है। मौजूदा सरकार में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, अपराध व कर्ज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उपचुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए हुड्डा ने कहा कि बीजेपी की सियासी जमीन खिसक रही है और लोगों का मोहभंग हो चुका है। हर वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-प्रेम विवाह का दुखद अंत: भिवानी में दो साल बाद महिला ने फंदा लगा दी जान, पति समेत 6 पर दहेज हत्या का केस
पूर्व सीएम ने कहा कि रोज 35-35 पैसे करके पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। सरकार तेल पर टैक्स लगाकर आम जनता से लाखों करोड़ रुपये वसूल रही है। गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग का जीना दूभर हो गया है। मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व बेरी से विधायक रघुवीर कादियान व भारत भूषण बतरा सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।