{"_id":"6182432a3e87c279984e52a4","slug":"a-girl-who-got-married-in-bhiwani-committed-suicide-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह का दुखद अंत: भिवानी में दो साल बाद महिला ने फंदा लगा दी जान, पति समेत 6 पर दहेज हत्या का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रेम विवाह का दुखद अंत: भिवानी में दो साल बाद महिला ने फंदा लगा दी जान, पति समेत 6 पर दहेज हत्या का केस
Wed, 03 Nov 2021 01:37 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:37 PM IST
सार
- दो साल पहले युवती ने किया था प्रेम विवाह, पति के साथ किराये के मकान में रहती थी।
- आरोपी पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज।
- परिजनों का आरोप-लगातार दहेज के लिए परेशान करते थे ससुरालवाले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिवानी के सेक्टर-13 स्थित एक मकान में किराये पर रहने वाली एक विवाहिता ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज हुआ है। सिविल लाइन पुलिस को दिए बयान में गांव घुसकानी निवासी सुंदर उर्फ सुरेंद्र ने बताया कि उसकी बेटी 24 वर्षीय संजू ने करीब दो साल पहले गांव केहरपुरा निवासी विकास के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उसकी बेटी को दस माह का एक बेटा भी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-ऐलनाबाद उपचुनाव: हार के बाद बोले गोबिंद कांडा, यह मेरी जीत-इस मुकाबले को लोग याद करेंगे
विज्ञापन
उसका आरोप है कि बेटी को शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और उसे तंग किया जाने लगा। इसके चलते उसकी बेटी सेक्टर के एक मकान में किराये पर रहने लगी थी। उसकी बेटी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जिसकी मौत के लिए उसके ससुराल वाले जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में अहम फैसले: 12वीं में भौतिकी और रसायन विज्ञान के साथ फार्मेसी में स्नातक ही बन सकेंगे फार्मासिस्ट
सिविल लाइन पुलिस थाने के एसएचओ रमेशचंद्र ने बताया कि पुलिस ने मृतका संजू के पिता सुरेंद्र के बयान दर्ज कर लिए हैं। इस संबंध में आरोपी पति विकास, उसके पिता रवींद्र सिंह, भाई प्रवीण, मां, धोलिया और बिजेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।