{"_id":"41ea4e96e63f9d6f9ac992a3a045cb8b","slug":"food-and-supplies-department-inspector-and-his-wife-death-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक और उनकी पत्नी की मौत, बेटी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक और उनकी पत्नी की मौत, बेटी गंभीर
फतेहाबाद/ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2013 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला फतेहाबाद में नेशनल हाईवे पर पुलिस लाइन के नजदीक बुधवार रात को अज्ञात वाहन और ऑल्टो कार में जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में कार सवार हरीश मेहता (45), उनकी पत्नी सरोज मेहता (42) की मौत हो गई, 18 वर्षीय बेटी काजल की हालत गंभीर है।
घायल काजल को गंभीर हालत में हिसार रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
हरीश भूना में खाद्य एवं आपूर्ति में निरीक्षक के पद पर तैनात थे। वे हिसार में अपनी भांजी के शादी समारोह से अपने निवास सिरसा लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार सिरसा की फ्रेंड्स कालोनी निवासी हरीश मेहता के भांजी की बुधवार रात को हिसार में शादी थी।
देर रात मेहता अपनी पत्नी सरोज और पुत्री काजल के साथ विवाह समारोह से वापस सिरसा लौट रहे थे। कार को हरीश मेहता चला रहे थे।
कार जैसे फतेहाबाद में पुलिस लाइन के समीप पहुंची तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से उसकी टक्कर हो गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
वहां से गुजर रहे लोगाें ने कार से हरीश मेहता, सरोज मेहता और काजल को जैसे-तैसे बाहर निकाला। तीनाें को फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकाें ने दंपति को मृत घोषित कर दिया।
जबकि उनकी बेटी काजल को हिसार के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकाें के मुताबिक घायल काजल की टांगों में फ्रेक्चर है।