फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Zindagi Sanstha transformed Kanhaiya Park in 12 days

Fatehabad News: जिंदगी संस्था ने कन्हैया पार्क का 12 दिन में बदला स्वरूप

Sat, 28 Feb 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 28 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Zindagi Sanstha transformed Kanhaiya Park in 12 days
लघु सचिवालय के कन्हैया पार्क में काम करते संस्था के अध्यक्ष व अन्य सदस्य। संस्था
फतेहाबाद। सामाजिक संस्था जिंदगी ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अपनी कड़ी मेहनत और सेवा भाव से जिले में मिसाल कायम की है। संस्था को अपने योगदान के कारण जिला अधिकारियों और स्वच्छ भारत मिशन के स्टेट कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र से भी सराहना प्राप्त हुई है।
विज्ञापन


संस्था सदस्यों ने जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय परिसर के कन्हैया पार्क को पुनर्जीवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह पार्क कई वर्षों से उपेक्षा का शिकार था। नियमित रूप से साफ-सफाई न होने से इसमें काफी कंटीली झाड़ियों उग आईं थी। पार्क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी थी कि लोग यहां आने से डरते थे।
विज्ञापन


नगर परिषद ने 2024 में पार्क को पुनर्जीवित करने की योजना बनाई और सामाजिक संस्थाओं से इन्हें गोद लेने के लिए आवेदन मांगे गए। जिंदगी संस्था ने यह जिम्मेदारी स्वीकार की और टीम के साथ श्रमदान करते हुए मात्र 12 दिनों में पार्क को पूरी तरह से बदल दिया। प्रधान हरदीप के नेतृत्व में चले अभियान के तहत साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई और हरियाली का विकास करने के बाद आज यह पार्क एक सुरक्षित और आकर्षक स्थल बन चुका है। जहां अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक अब सैर करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------

संस्था की ओर से लगाए गए पौधे बने वृक्ष

जिंदगी संस्था पिछले करीब 20 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण की प्रहरी के रूप में कार्य कर रही है। हरित पट्टी में पेड़ों की कटाई के खिलाफ संस्था ने आवाज बुलंद करते हुए मामला चंडीगढ़ तक पहुंचाया था। इसके बाद दोषी व्यक्ति को सजा के रूप में लाखों रुपये खर्च कर नए पौधे लगाने पड़े। संस्था की ओर से जिलेभर में लगाए गए सैकड़ों पौधे नियमित देखभाल के चलते आज बड़े वृक्ष बन चुके हैं और पर्यावरण संरक्षण की जीवंत मिसाल पेश कर रहे हैं।




----

महिला सशक्तीकरण और नशा विरोधी मुहिम में भी अग्रणी

पर्यावरण के साथ-साथ संस्था सदस्य सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। स्वच्छता अभियान, महिला सशक्तीकरण और युवाओं को नशे से दूर रखने जैसे अभियानों में संस्था लगातार सक्रिय है। वर्ष 2018 से चलाए जा रहे नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। संस्था के 300 से अधिक सक्रिय सदस्य जिलेभर में जनहित कार्यों में योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed