फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youths vandalized the houses of three Bhangra party operators, accused of demanding extortion

Fatehabad News: तीन भंगड़ा पार्टी संचालकों के घर युवकों ने की तोड़फोड़, रंगदारी मांगने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Youths vandalized the houses of three Bhangra party operators, accused of demanding extortion
रतिया मकान में की गई तोड़फोड़ का दृश्य
रतिया। शहर के वार्ड नंबर 13 में कई युवकों ने भंगड़ा पार्टी चला रहे तीन अलग-अलग लोगों के घरों में घुसकर तोड़फोड़ की। तीनों मामलों में पुलिस को शिकायत दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने 36 लोगों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज कर लिए हैं। नामजद लोगों में अधिकतर आरोपी तीनों मामलों में शामिल हैं। इनमें पहले मामले में शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर रंगदारी मांगने के भी आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में रतिया की शिमलापुरी कॉलोनी निवासी प्रीतम ने बताया कि उसकी भंगड़ा पार्टी है, जिसमें कई लड़के-लड़कियां काम करते हैं। वीरवार रात को वह अपने मकान के बाहर खाली प्लाॅट में कार खड़ी कर रहा था और उसकी पत्नी निर्मला, बेटी अनमोल व भंगड़ा पार्टी में काम करने वाली कुछ युवतियां उसके घर पर ही मौजूद थीं। उसी समय रतिया निवासी मलकीत उर्फ रोडा, योगराज, लब्बू, कर्ण, ओम सिंह, सुरेंद्र, अख्तर निवासी भादरा, रतिया निवासी कालू, बुद्धु, हैप्पी, संजीव, आर्यन, पांडा, नितिश, आकाश, अभिषेक सहित 16 लोग आए और आते ही घर का गेट तोड़ दिया और अंदर घुस गए। वह डर के मारे गाड़ी में छुपकर देखता रहा और सभी ने मकान में रखे घरेलू सामान को तोड़फोड़ दिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने घर में मौजूद उसकी पत्नी व अन्य महिलाओं से मारपीट की तथा ढाणी बबनपुर निवासी कैमी पर तेजधार हथियारों से हमला किया, जिस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने बताया कि कुछ दिन पहले मलकीत, सुरेंद्र व अख्तर ने उनसे 10 हजार रुपये हर महीने रंगदारी मांगी थी, जो उसने देने से मनाकर दिया था। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन




यह है दूसरा व तीसरा मामला



दूसरे मामले में अरोड़ा कॉलोनी निवासी गंगाराम ने बताया कि वह और उसका दोस्त अलीका निवासी दर्शन म्यूजिकल ग्रुप चलाते हैं। उसका दोस्त भी कॉलोनी में ही रह रहा है। वीरवार रात को मलकीत रोडा कुछ लोगों को साथ लेकर आया और उनके घर पर तोड़फोड़ की। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीसरे मामले में टिब्बा कॉलोनी निवासी गगनदीप ने बताया कि वह हरमिंद्र की भंगड़ा पार्टी में काम करता है और बीती रात काॅलोनी में ही अपने दोस्त रामेश्वर के घर गया था, जहां पार्टी में काम करने वाली दो लड़कियां, उसका दोस्त सेमी मौजूद थे। आधे घंटे बाद मलकीत सहित 10 लोग वहां पहुंचे और आते ही उनसे हाथापाई कर हर माह 10 हजार रुपये मांगे। उनके द्वारा मना करने पर घर का सामान तोड़फोड़ दिया। रंगदारी न देने पर धमकी दी और फरार हो गए। बाद में उसका दोस्त रामेश्वर मकान में आया तो पाया कि घर में रखे बैग से 1 लाख 50 हजार रुपये व मंदिर के दानपात्र से 3 हजार रुपये गायब थे। पुलिस ने उक्त आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट



तीन मकान में तोड़फोड़ की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों के बयानों पर तीन अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।

-जयसिंह, प्रभारी, शहर थाना रतिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed