फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youths snatch cash from mother-daughter returning from bank, one youth caught by people, thrashed fiercely

बैंक से लौट रही मां-बेटी से युवकों ने नकदी छीनी, एक युवक को लोगों ने पकड़ा, जमकर की पिटाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Youths snatch cash from mother-daughter returning from bank, one youth caught by people, thrashed fiercely
फतेहाबाद में महिला से नकदी छीनने के बाद पकड़ा गया आरोपी युवक। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के पंचायत भवन के पास बैंक से लौट रही मां-बेटी से बाइक सवार दो युवकों ने 20 हजार रुपये की नकदी छीन ली और हिसार रोड की तरफ फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर लोग युवकों के पीछे भागे और भूना मोड़ पर एक युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उक्त युवक को पंचायत भवन के पास लाया गया और उसकी जमकर पिटाई की। जब तक पुलिस टीम नहीं पहुंची तब तक मौके पर मौजूद लोग धुनाई करते रहे। सूचना मिलने पर शहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को काबू कर लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए युवक की पहचान ढाणी ईसर निवासी प्रदीप के रूप में बताई जा रही है। मामले के मुताबिक फतेहाबाद के आजाद नगर निवासी महिला राजकौर अपनी बेटी के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा में रुपये निकलवाने के लिए गई थी। दोनों बैंक से 20 हजार रुपये निकलवाकर लौट रही थीं। जब वे पंचायत भवन के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर युवक आए और नकदी छीनकर हिसार रोड की तरफ फरार हो गए। इस पर उन्होंने शोर मचाया। जिसे सुनकर कुछ लोगों ने युवकों का पीछा किया तो भूना मोड़ पर एक युवक को पकड़ लिया जबकि दूसरा मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। इसके बाद लोग युवक की पिटाई करते हुए पंचायत भवन के पास लाए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

लोन के 20 हजार रुपये ला रही थी महिला
महिला राजकौर ने बताया कि मकान की मरम्मत के लिए बैंक में लोन के लिए आवेदन किया था। सोमवार को बैंक से 20 हजार रुपये की नकदी निकलवाई और पैदल ही घर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में युवकों ने वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला से रुपये छीनने के मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। अभी जांच चल रही है। जल्द ही दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।
-जगदीश चंद्र, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed