फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth driven to suicide by financier in Fatehabad sends emotional message to father, writes "Papa, sorry

फतेहाबाद: फाइनेंसर से परेशान युवक ने की आत्महत्या; पिता को भेजा भावुक मैसेज, लिखा- पापा सॉरी

Thu, 17 Sep 2026 01:05 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 17 Sep 2026 01:05 PM IST
सार

गौरव ने जहरीला पदार्थ खाने से पहले अपने पिता को व्हाट्सएप पर एक भावुक संदेश भेजा। इस संदेश में उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा कि वह उनसे बहुत प्यार करता है और जो कदम उठा रहा है, वह उसकी मजबूरी है।

विज्ञापन
Youth driven to suicide by financier in Fatehabad sends emotional message to father, writes "Papa, sorry
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

मस्जिद वाले मोहल्ले में रहने वाले 26 वर्षीय युवक गौरव ने कथित तौर पर फाइनेंसरों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। परिजनों द्वारा उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाने पर वीरवार को उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर बस स्टैंड पुलिस चौकी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना का विवरण
गौरव ने जहरीला पदार्थ खाने से पहले अपने पिता को व्हाट्सएप पर एक भावुक संदेश भेजा। इस संदेश में उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा कि वह उनसे बहुत प्यार करता है और जो कदम उठा रहा है, वह उसकी मजबूरी है। संदेश में उसने हिसार निवासी प्रदीप से व्यवसाय के लिए 10 लाख रुपये तीन प्रतिशत ब्याज पर लेने और हर माह 80 हजार रुपये की किस्त तय होने का जिक्र किया। उसने यह भी लिखा कि पहली किस्त देने के बाद वह दूसरी किस्त की व्यवस्था नहीं कर पाया। युवक ने फाइनेंसर से अपने परिवार को नुकसान पहुंचाने की आशंका भी जताई थी।
विज्ञापन


पुलिस जांच
बस स्टैंड पुलिस चौकी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस गौरव द्वारा भेजे गए व्हाट्सएप मैसेज और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed