फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth dies in private hospital in Delhi due to swine flu, team cremated, fatehabad

स्वाइन फ्लू के चलते युवक की दिल्ली के निजी अस्पताल में मौत, टीम ने करवाया दाह संस्कार

Wed, 11 Mar 2020 08:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in private hospital in Delhi due to swine flu, team cremated, fatehabad
फतेहाबाद का नागरिक अस्पताल - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। स्वाइन फ्लू के कारण गांव जांडवाला बागड़ निवासी अनिल की दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में बुधवार को मौत हो गई। अनिल 26 फरवरी से बीमारी से पीड़ित था और दिल्ली में उपचार चल रहा था। मौत के बाद सर गंगाराम अस्पताल दिल्ली की एंबुलेंस से शव को गांव में लाया गया। इस दौरान डॉक्टर व स्टाफ की टीम भी साथ आई। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद से डॉक्टरों की टीम जांडवाला बागड़ पहुंची। यहां पर डॉक्टरों की मौजूदगी में मृतक के शव का दाह संस्कार करवाया गया।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के कारण जिले में पहली मौत है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भट्टूकलां की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुजाता बंसल ने बताया कि गांव जांडवाला बागड़ निवासी 35 वर्षीय किसान अनिल को बुखार की शिकायत होने पर सिरसा के निजी अस्पताल में 26 फरवरी को जांच करवाई गई। यहां से डॉक्टरों ने हिसार रेफर कर दिया। हिसार के निजी अस्पताल में स्वाइन फ्लू के सैंपल लिए गए। जो कि पॉजिटिव पाए गए। हालत में सुधार न होने पर अनिल को हिसार से दिल्ली रेफर कर दिया गया। यहां सर गंगाराम अस्पताल में उपचार चल रहा था। बुधवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। सर गंगाराम अस्पताल ने इसकी सूचना फतेहाबाद के स्वास्थ्य विभाग को दी। शव के संपर्क में आने के कारण परिवार के अन्य लोग प्रभावित न हो, इसलिए दिल्ली से टीम शव को लेकर गांव में पहुंची। फतेहाबाद के गांव पीलीमंदोरी पीएचसी से डॉ. कुलदीप टीम के साथ गांव पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों की निगरानी में दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन

परिवार के पांच सदस्य रहेंगे निगरानी में
मृतक अनिल के कारण परिवार के अन्य लोग प्रभावित न हो इसलिए विभाग ने संपर्क में रहने वाले लोगों की सूची तैयार की है। जिसमें दो सगे भाई और तीन चचेरे भाई शामिल हैं। ये पांचों अनिल के संपर्क में थे। विभाग इन्हें अब स्वाइन फ्लू की दवाई देगा। डॉक्टरों के मुताबिक अनिल अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू की जिला में स्थिति
वर्ष स्वाइन फ्लू पुष्टि
2020 - 1
2019 - 54
2018 - 11
2017 - 20
2016 - 6
2015 - 2
लक्षण
छींके आना, नाक से पानी बहना, सांस लेने में कठिनाई, खांसी और गले में खराश, दस्त व उल्टी, सिर दर्द व बुखार
स्वाइन फ्लू में क्या करें
- खांसते या छींकते समय अपने मुंह व नाक को रुमाल से ढंके
- अपनी नाक, आंख या मुंह को छूने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धो लें
- भरपूर नींद ले और डॉक्टरों के संपर्क में रहे
- घर के दरवाजों के हैंडल, मेज को साफ रखें।
इन बातों का रखें ध्यान
रोगी से हाथ मिलाने या गले मिलने से बचें, डॉक्टर से पूछे बगैर दवा न लें, स्वाइन फ्लू ग्रस्त जगह पर बिना फेस मास्क लगाए न जाएं, भीड़भाड़ वाली जगह पर न जाएं।
------
परिवार के अन्य लोगों को इंफेक्शन न हो, इसलिए उन्हें दवाई दी जाएगी और निगरानी में रखा जाएगा। शव का दाह संस्कार भी डॉक्टरों की टीम की निगरानी में किया गया है।

- डॉ. कुलदीप, मेडिकल ऑफिसर पीएचसी पीलीमंदोरी
------ गांव जांडवाला बागड़ के एक युवक की स्वाइन फ्लू के चलते दिल्ली के अस्पताल में मौत हुई है। जानकारी मिलने के बाद यहां से टीम भेजी गई थी। परिवार के अन्य लोगों को निगरानी में रखा जाएगा और दवाई दी जाएगी ताकि इंफेक्शन न फैल सके।
- डॉ. सुजाता बंसल, एसएमओ, सीएचसी भट्टूकलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed