फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth dies after being hit by bike, driver's condition also serious

Fatehabad News: बाइक की चपेट में आने से युवक की मौत, चालक की हालत भी गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by bike, driver's condition also serious
प्रभात उर्फ अमित जाखड़
भूना। उकलाना रोड पर पुराने बस स्टैंड के पास बुधवार देर शाम को मोटरसाइकिल की चपेट में आने से घायल पेयजल विक्रेता युवक ने वीरवार को दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस जांच अधिकारी भूपसिंह ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर वीरवार दोपहर बाद परिजनों के हवाले कर दिया। घटना में मोटरसाइकिल चालक दिनेश कुमार की भी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर भूना निवासी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।बुधवार देर शाम को उकलाना रोड पर जाखड़ आरओ सिस्टम का संचालक 26 वर्षीय प्रभात उर्फ अमित जाखड़ बाजार में दुकानों से पानी के कैंपर के बिल वसूल रहा था। जब वह लीखा वॉच हाउस वाली गली की तरफ जा रहा था तो उकलाना साइड से तेज गति में आ रहे दिनेश कुमार का मोटरसाइकिल प्रभात उर्फ अमित जाखड़ से टकरा गया। इस कारण दोनों ही सड़क पर दूर जा गिरे। मोटरसाइकिल चालक दिनेश कुमार ट्रैक्टर के नीचे आते-आते बच गया। मगर घटना में दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया। मगर वीरवार को प्रभात उर्फ अमित जाखड़ ने दम तोड़ दिया। गांव दहमान में गमगीन माहौल में प्रभात उर्फ अमित का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


तेलूराम जाखड़ के दोनों ही बेटों की हादसे में गई जान

गांव दहमान के तेलूराम जाखड़ के दो बेटे थे। इनमें वर्ष 2008 में लगभग सात वर्ष की आयु में ही छोटे बेटे की एक बारात में हादसे के दौरान मौत हो गई थी। उस हादसे में करीब पांच लोग मारे गए थे। मगर अब 2 अगस्त की शाम को इकलौते बेटे प्रभात उर्फ अमित जाखड़ की मोटरसाइकिल की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। अमित शादीशुदा था, उसकी डेढ़ वर्ष की एक बेटी भी है। मृतक के मां-बाप व पत्नी मौत की खबर सुनते ही बेहोशी की हालत में हैं।
विज्ञापन

कोट

पुलिस ने मृतक प्रभात उर्फ अमित जाखड़ के परिजनों की शिकायत पर मोटरसाइकिल चालक दिनेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना में दिनेश को भी गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सृष्टि गुप्ता, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed