फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth caught selling firecrackers from Old Tehsil Chowk

पुरानी तहसील चौक से पटाखे बेचते युवक धराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Youth caught selling firecrackers from Old Tehsil Chowk
फतेहाबाद में पटाखा गोदामों में पटाखे की बिक्री रोकने के लिए तैनात की गई पुलिस। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के पुरानी तहसील चौक में अवैध रूप से पटाखे बेचने पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने बैग से पटाखे बरामद किए है। पकड़े गए आरोपी युवक पुरानी तहसील चौक निवासी प्रवीन कुमार उर्फ सोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पुरानी तहसील चौक निवासी प्रवीन कुमार उर्फ सोनू अपनी कंफेक्शनरी के पास एक थैला में पटाखे बेच रहा है। पुलिस ने रेड मारकर कंफेक्शनरी के पास से युवक को काबू कर लिया। युवक की पहचान पुरानी तहसील चौक निवासी प्रवीन कुमार उर्फ सोनू के रूप में हुई। आरोपी युवक के पास से बरामद बैग में से पुलिस टीम ने चार डिब्बे अनार मुर्गा छाप, एक पैकेट रंगीन रोशनी, एक डिब्बा चकरी, 9 पैकेट फुलझड़ी, एक पैकेट फिरकी, एक पैकेट छोटे पटाखे बरामद हुए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोदाम में शटर नीचे करके बिक रहे पटाखे, अफसर खामोश
शहर के भट्टू रोड पर पटाखों के गोदाम है। सोमवार को प्रशासन ने पटाखों की बिक्री और बजाने पर रोक लगा दी थी। लेकिन बावजूद इसके गोदाम में अवैध रूप से पटाखे बेचे जा रहे है। शटर नीचे करके गोदाम संचालक पटाखे बेच रहे है। मामले की सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रही है। पटाखा स्टॉल के लिए आवेदन करने वाले संचालकों ने सोमवार को हंगामा भी किया था, उनका कहना था कि गोदाम में पटाखे बेचने पर रोक लगाई जाए। इसके बाद उपायुक्त ने आदेश भी जारी किए थे कि पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटाखे बिके तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार
पुलिस विभाग, जिला नगरायुक्त, सभी एसडीएम, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सभी बीडीपीओ, सभी डीएसपी, एसएचओ, फायर ऑफिसर, ईओ, सचिव शहरी स्थानीय निकाय विभाग इन आदेशों को लागू करवाने के लिए जिम्मेदार अधिकारी होंगे। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में पटाखों की बिक्री करने वालों पर रेड करेंगे। इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीत दण्ड संहिता, द एक्सप्लोसिव एक्ट 1884, व एक्सप्लोसिव रूल्स 2008 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- महावीर कौशिक, उपायुक्त

फतेहाबाद में शट्टर नीचे करके गोदाम से बेचे जा रहे पटाखे।

फतेहाबाद में शट्टर नीचे करके गोदाम से बेचे जा रहे पटाखे।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed