{"_id":"66411139637a92ccde0e6714","slug":"young-man-murdered-with-sharp-weapon-in-village-rattakheda-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-116689-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गांव रत्ताखेड़ा में युवक की तेजधार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गांव रत्ताखेड़ा में युवक की तेजधार हथियार से हत्या
विज्ञापन
आकाशदीप। फाइल फोटो
रतिया। गांव रत्ताखेड़ा में रविवार सुबह युवक आकाशदीप (21) की तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव के रजबाहे के पास सुनसान जगह पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर डीएसपी संजय बिश्नोई, शहर थाना अध्यक्ष जय सिंह, सीन ऑफ क्राइम की टीमें मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर मृतक के दो चचेरे भाइयों व एक अन्य सहित तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है।
रविवार सुबह गांव रत्ताखेड़ा निवासी आकाशदीप पशुओं को पानी पिलाने के लिए गांव में बनी छोटी नहर पर गया था। डेढ़ घंटे तक बेटे के नहीं आने पर उसके पिता ने अनहोनी की आशंका में तलाश शुरू की। सुबह करीब 8.30 बजे छोटी नहर पर पहुंचा तो देखा कि श्मशान घाट के बीच खाली जगह पर काफी लोग जमा थे और युवक की लाश पड़ी थी। उसने पास जाकर देखा तो शव उसी के बेटे का था, जिसके सिर गर्दन और हाथों पर तेजधार हथियारों से हमला किया हुआ था। कापे के वार से गर्दन आधी कट चुकी थी।
पुलिस को दी शिकायत में रत्ताखेड़ा निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। उनका छोटा बेटा आकाशदीप बीए में पढ़ता था और अविवाहित था। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसे शक है कि उसके बेटे की हत्या उसके ही भतीजे बरसीन निवासी सूरज, उसके भाई सचिन व एक अन्य युवक ने की है, जो कि शनिवार शाम से ही उनके गांव में घूम रहे थे। उनकी सूरज के परिवार से रंजिश चली आ रही है। मृतक के परिजनों के साथ ही सरपंच अरविंद व अन्य ग्रामीण शहर थाना पहुंचे और हत्या में शामिल आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। शहर थाना प्रभारी जय सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
हत्या आरोपी अपने पिता की मौत के लिए शमशेर के परिवार को मानता है जिम्मेदार
ग्रामीणों के अनुसार सूरज शमशेर के भाई का बेटा है। कुछ समय पहले सूरज के पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद शमशेर व उसके परिजनों ने सूरज की मां की शादी बरसीन निवासी एक व्यक्ति से कर दी। सूरज के एक अन्य भाई की भी कुछ समय पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इससे सूरज काफी परेशान रहता था। अपने भाई की मौत का जिम्मेदार शमशेर के परिवार को मानता था। सूरज ने नशे की हालत में कई बार ग्रामीणों को अपने मन की रंजिश के बारे में बताया था। आशंका जताई गई है कि इसी रंजिश के चलते ही सूरज ने आकाशदीप की अपने छोटे भाई के साथ मिलकर हत्या कर दी।
कोट
मृतक आकाशदीप के पिता शमशेर सिंह के बयान पर गांव बरसीन निवासी सूरज, उसके भाई सचिन व एक अन्य युवक सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया है। दो टीमें गठित कर आरोपियों की गिरफ्तार के प्रयास हो रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के असली कारणों का पता चल सकेगा।
-जय सिंह, प्रभारी, शहर थाना रतिया