फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Yashpal Malik, DC, video, footage, appearing, against DSP, fatehabad

डीसी से मिले यशपाल मलिक, डीएसपी के खिलाफ दिखाई वीडियो फुटेज

Sat, 25 Mar 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sat, 25 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Yashpal Malik, DC, video, footage, appearing, against DSP, fatehabad
riot - फोटो : fatehabad
जाट आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच 19 मार्च को भूना के ढाणी गोपाल में हुए टकराव के बाद जाट नेता लगातार पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। बीते दिन दर्जनों जाट आंदोलनकारियों के भूना अस्पताल में भर्ती होने के बाद वीरवार देर सांय जाट नेता यशपाल मलिक अपने कुछ साथियों के साथ डीसी एनके सोलंकी से मिले और उन्हें वीडियो फुटेज दिखाई है। इस सीडी के आधार पर मलिक ने डीएसपी गुरदयाल सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर 19 मार्च के टकराव में पहल करने का आरोप लगाया। मलिक द्वारा दिखाई गई वीडियो फुटेज के आधार पर उन्होंने उपायुक्त से कमेटी बनाकर इस मामले की जांच की मांग की है।  डीसी एनके सोलंकी ने शिकायत को एसपी फतेहाबाद को मार्क कर दी। इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ओपी नरवाल ने कहा कि उन्हें डीसी दफ्तर से शिकायत की कॉपी मिली है। इस शिकायत की जांच के बाद ही कुछ कहा जाएगा। उन्होंने वीडियो फुटेज डीसी को दिखाने की पुष्टि तो की है, लेकिन साथ ही यह भी जोड़ा है कि उन्होंने अभी तक यह सीडी देखी नहीं है।
विज्ञापन


दावा : लाठियों के प्रसाद की बात कहते दिख रहे डीएसपी
जिला प्रशासन के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डीसी एनके सोलंकी को जाट नेता यशपाल मलिक ने जो वीडियो फुटेज सौंपी है, उसमें डीएसपी गुरदयाल जाट आंदोलनकारियों को लाठियों के प्रसाद देने की बात कहता दिख रहे हैं। हालांकि यह फुटेज महज 20 सेकंड की बताई जा रही है और इसके आगे-पीछे किस संदर्भ में यह बात कही गई है, इसका जिक्र नहीं है। गौरतलब है कि बीते दिन भी मलिक ने डीएसपी गुरदयाल और पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल पर इस मामले में बीजेपी नेताओं के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया था। लेकिन अब इस मामले में वीडियो फुटेज दिखाने के बाद यशपाल मलिक अपने आरोपों को पुख्ता करने की कोशिशों में हैं।
विज्ञापन


पुलिस के हाथ लगी एक और वीडियो फुटेज, बस पर हमला करते दिखे हमलावर
उधर, जिला पुलिस के हाथ 19 मार्च की हिंसा की एक और वीडियो फुटेज हाथ लगी है। फुटेज में बड़ी तादाद में आंदोलनकारी एक पुलिस बस को घेरकर इस पर हमला करते साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। बस में आग लगने की फुटेज भी इसमें शामिल है। इतना साफ है कि इस वीडियो फुटेज के सामने आने के बाद जाट आंदोलनकारियों के उस दावे की हवा निकलनी तय है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बस के समीप पड़ी लकड़ियों के ढेर में पुलिस कार्यवाही के कारण आग लग गई थी, जिससे बस को आग लगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फुटेज में साफ दिख रहा है कि लकड़ियों के ढेर में आग लगने से पहले ही बस को आग लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार देर सायं डीसी एनके सोलंकी से मिलकर उन्हें एक वीडियो फुटेज दिखाई है, जिसमें डीएसपी गुरदयाल एवं उनके कर्मचारी आंदोलनकारियों को लाठियों का प्रसाद देने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। इस फुटेज के आधार पर एक औपचारिक शिकायत दी गई है जिसमें डीएसपी सहित कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल यह फुटेज डीसी सोलंकी को सौंपी नहीं गई है। अगर डीसी जांच कमेटी बनाकर इस फुटेज की मांग करते हैं तो उन्हें सौंप दी जाएगी।

- यशपाल मलिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति

डीसी दफ्तर से एक शिकायत मार्क होकर मेरे पास आई है, जिसमें डीएसपी गुरदयाल एवं अन्य पुलिसकर्मियों पर 19 मार्च की हिंसा में पहल करने का आरोप है। मेरी जानकारी में आया है कि शिकायतकर्ता ने डीसी को कोई वीडियो फुटेज दिखाई है, लेकिन अभी तक मेरे पास ऐसी कोई फुटेज नहीं आई है। जांच के बाद ही इस शिकायत पर कुछ कहा जा सकेगा।
ओपी नरवाल, एसपी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed