{"_id":"6a8c8aee64b03196510d42f9","slug":"garbage-cleared-at-midnight-under-police-guard-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-159820-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पुलिस के पहरे में आधी रात को उठा कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पुलिस के पहरे में आधी रात को उठा कचरा
Mon, 24 Aug 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के भूना रोड पर पुलिस की मौजूदगी में कचरा उठान करवाते हुए नगर परिषद अधिकारी संवाद
फतेहाबाद। नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल के 18वें दिन प्रशासन ने जिले के पांचों शहरों में सख्ती की। रविवार देर रात पुलिस पहरे में फतेहाबाद, रतिया, टोहाना और जाखल में कचरा उठाया गया। सोमवार सुबह भूना में भी सफाई कराई गई।
फतेहाबाद में रविवार रात करीब डेढ़ बजे 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी ड्यूटी मजिस्ट्रेट सतपाल रोज के नेतृत्व में भूना रोड स्थित डंपिंग प्वाइंट पहुंचे। डीएमसी प्रवीन कुमार, डीएसपी संजय बिश्नोई, सदर और सिटी थाना प्रभारी सहित नगर परिषद अधिकारी मौजूद रहे।
टीम के पहुंचते ही नगर परिषद कर्मचारी बुलडोजर पर चढ़ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। विरोध करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक थी। पुलिस ने कर्मचारियों को मौके से हटाया। हिरासत में लेने के लिए पुलिस और रोडवेज की बसें लगाई गईं।
विज्ञापन
कचरे के ढेर के सामने सफाई कर्मचारी विरोध कर रहे थे। पुलिस ने जब उन्हें काबू करने की कोशिश की तो कर्मचारियों ने राष्ट्रगान शुरू कर दिया। राष्ट्रगान के दौरान भी पुलिसकर्मी उन्हें बसों तक धकेलकर ले गए।
जिले के पांचों शहरों में करीब 2300 टन कचरा जमा हो चुका था। प्रशासन ने करीब एक हजार टन कचरा उठाया। डंपिंग प्वाइंट पर पुलिस की तैनाती रही।
फतेहाबाद में सोमवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक लेने आए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की 14 मांगों में से 13 पर सहमति बन चुकी है। उन्होंने कर्मचारियों को जल्द ही समाधान का भरोसा दिया।
-
डंपिंग प्वाइंट से आधा-अधूरा उठान
नगर परिषद की तरफ से रात को भूना रोड, पुराना बस स्टैंड, शिवालय मार्केट के सामने, ताऊ देवीलाल मार्केट, भट्टू रोड से कचरे के उठान किया गया लेकिन शहर के नहर कॉलोनी, जवाहर चौक, डीएसपी रोड, संन्यास आश्रम रोड पर खानापूर्ति कर दी गई। कई जगहों पर अभी भी कचरे के ढेर लगे हैं।
-
सफाई कर्मचारियों ने 26 तक बढ़ाई हड़ताल
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर प्रदेशभर में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दो दिन और बढ़ाकर 25-26 अगस्त तक कर दी गई है। संघ ने सरकार के रवैये और कर्मचारियों पर की गई प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में यह फैसला लिया। राज्य वरिष्ठ उपप्रधान रमेश तुषामड़ ने फतेहाबाद में सफाई कर्मचारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की।
-
विरोध देख रही महिला को जब खींचकर ले गए पुलिसकर्मी
फतेहाबाद के ऑटो मार्केट के सामने जब विरोध कर रहे कर्मचारियों को पुलिसकर्मी काबू कर रहे थे तो इस दौरान एक महिला साइड में खड़ी होकर यह सब देख रही थी। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी उसे खींचकर पुलिस की बस तक ले गई लेकिन महिला ने जब जोर से कहा कि वह अपने भतीजे के साथ यहां देखने आई थी तो उसे छोड़ा गया।
-
पार्षद मोहनलाल का इस्तीफा सर्वसम्मति से खारिज
शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था और नगर परिषद की कार्यप्रणाली से व्यथित होकर वार्ड 12 के पार्षद मोहनलाल नारंग द्वारा इस्तीफे के एलान से शहरवासियों में चिंता और निराशा का माहौल है। इसके विरोध में समाजसेवी संस्थाओं, जनसंगठनों, विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों और वार्ड 12 के प्रबुद्ध नागरिकों ने एकजुट होकर सर्वसम्मति से पार्षद नारंग के इस्तीफे को नामंजूर कर दिया।