फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two elections, a feast for thousands... waiting two years for a payment of

Fatehabad News: दो चुनाव, हजारों की दावत...दो साल से 4.22 लाख के भुगतान का इंतजार

Mon, 24 Aug 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 24 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two elections, a feast for thousands... waiting two years for a payment of
फतेहाबाद। जन परिवाद समिति की बैठक के दौरान सुनवाई करते मंत्री कृष्ण बेदी। संवाद
फतेहाबाद। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के भोजन का 4.22 लाख रुपये का बिल दो साल से अटका है। गुलशन होटल के संचालक गुलशन कुमार ने मंत्री कृष्ण बेदी से शिकायत की। मंत्री ने उपायुक्त को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मंत्री बेदी सोमवार को कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने फतेहाबाद आए थे। तब गुलशन कुमार ने मंत्री के समक्ष अपनी शिकायत रखी। गुलशन कुमार ने बताया कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान शहर के सभी बूथों और काउंटिंग सेंटर पर तैनात कर्मचारियों के लिए उनके होटल से खाना मंगवाया गया था।
विज्ञापन

तत्कालीन नगर परिषद ईओ राजेंद्र सोनी और एसआई ओंकार सिंह ने भोजन का ऑर्डर दिया था। खाना उपलब्ध कराने के बाद बिल नगर परिषद में जमा कराया गया। कार्यालय से उन्हें बताया गया कि भुगतान के लिए बिल एसडीएम कार्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलशन के अनुसार उन्हें जल्द बिल भुगतान होने का भरोसा भी दिया गया। इसी बीच विधानसभा चुनाव आ गए और नगर परिषद ने फिर उनके होटल से भोजन मंगवाया।
गुलशन ने कहा कि दोनों चुनावों के भोजन का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। नगर परिषद ईओ और एसडीएम कार्यालय से बिल पास नहीं हुआ। वह दो साल से भुगतान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं।

उन्होंने बताया कि एसडीएम से मिलने पर उन्हें कहा गया कि उन्होंने भोजन का ऑर्डर नहीं दिया था। ऐसे में वह बिल पर हस्ताक्षर कैसे करें। गुलशन के अनुसार वह सीएम विंडो पर भी शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed