{"_id":"679919c0c5340242280743ec","slug":"works-worth-rs-42-crores-were-approved-in-the-finance-committee-meeting-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-128516-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: वित्तीय कमेटी की बैठक में 42 करोड़ के कामों को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: वित्तीय कमेटी की बैठक में 42 करोड़ के कामों को मिली मंजूरी
Tue, 28 Jan 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में जिला नगर आयुक्त कार्यालय में वित्तीय कमेटी की बैठक में चर्चा करते हुए सदस्य व अधि
फतेहाबाद। जिला नगर आयुक्त कार्यालय में पहली बार नगर परिषद की वित्तीय कमेटी की बैठक हुई। बैठक में नगर परिषद प्रशासन द्वारा बनाए गए एस्टीमेट टेंडर लगाने की मंजूरी को लेकर कमेटी के सामने रखे गए।
बैठक में प्रधान खिंची खफा हो गए और कहा कि उनके जब तक सात काम के प्रस्ताव नहीं डाले जाएंगे तब तक वह हस्ताक्षर नहीं करेंगे। प्रधान करीब 42 करोड़ 27 लाख के कामों पर हस्ताक्षर नहीं किए। हालांकि इससे पहले पार्षद सदस्यों, उपप्रधान व ईओ ने हस्ताक्षर कर दिए थे। बताया जा रहा है कि कोरम पूरा होने के चलते जिला नगर आयुक्त ने प्रशासकीय स्वीकृति दे दी।
हालांकि प्रधान खिंची का कहना है कि उनके पास फाइल आएगी तो हस्ताक्षर कर दिए जाएंगे। वित्तीय कमेटी की बैठक में चिल्ली सुंदरीकरण के 2.48 करोड़ के प्रोजेक्ट, पपीहा पार्क का 1.14 करोड़ से सुंदरीकरण, साइकिल ट्रैक का निर्माण 2.86 करोड़ से और कीर्ति नगर में 6 करोड़ से सामुदायिक केंद्र प्रोजेक्ट को भी मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
बैठक में जिला नगर आयुक्त संजय बिश्रोई, नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची, उपप्रधान सविता टुटेजा, कमेटी सदस्य अर्जुन कटारिया, स्नेहलता गर्ग, ईओ सुरेंद्र कुमार, कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक व लेखाकर नवीन भाटिया मौजूद रहे।
- ये भी होंगे काम
कार्य अनुमानित लागत
स्ट्रीट लाइट पोल हिसार-सिरसा रोड 68 लाख
ताऊ देवीलाल मार्केट का सुंदरीकरण 45 लाख
पांच जगहों पर रिचार्ज बोर 30 लाख
पार्को में ओपन जिम 1.35 करोड़
सेतिया पैलेस से हिसार रोड तक इंटरलॉकिंग टाइल 2.40 करोड़
लेबर शेड का निर्माण 20 लाख
श्मशान भूमि में शेड का निर्माण 40 लाख
वार्ड 1 से 27 में विकास कार्य 17.45 करोड़
- श्मशान भूमि के काम न होने से हुए खफा :
नगर परिषद प्रधान शमशान भूमि संस्था द्वारा दिए गए सभी प्रस्तावों के टेंडर चाहते थे और इसके अलावा तीन अन्य गलियों के निर्माण को लेकर कमेटी में प्रस्ताव की मंजूरी चाहते थे। लेकिन अधिकारियों ने तकनीकी कारणों का हवाला देकर उसे बैठक में नहीं रखा। इसको लेकर नगर परिषद प्रधान खिंची खफा हो गए।
-
शमशान भूमि के चार काम है और तीन अन्य काम थे। मैंने ये ही कहा है कि ये काम भी पास किए जाएं। अधिकारियों से इस संबंध में बात हो गई है। सुबह संबंधित प्रस्ताव भी पास हो जाएंगे। फिलहाल कमेटी की बैठक में प्रस्ताव पास हो चुके है। मेरी ये ही सोच है कि जल्द से जल्द काम शुरू हो सकें।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद