फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Work worth Rs 11 crore done in the city in a year and a quarter, new colonies lagged behind

Fatehabad News: शहर में सवा साल में 11 करोड़ के काम, नई कॉलोनियां पिछड़ीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Work worth Rs 11 crore done in the city in a year and a quarter, new colonies lagged behind
फतेहाबाद। नगर परिषद में शहर की सरकार चुने गए सवा साल हो गया है। इस सवा साल में शहर की सरकार अपने वार्डों में 11 करोड़ रुपये के काम करवा पाई हैं। नगर परिषद में तीन बार हुई हाउस की बैठक में पार्षदों द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर अधिकतर काम पूरे हो चुके हैं तो कहीं 50 से 60 फीसदी बाकी है। सबसे ज्यादा काम वार्ड नंबर 23 में हुआ है। पार्षद अर्जुन कटारिया मॉडल टाउन समेत अपने क्षेत्र में करीब 72 लाख से काम करवा पाए हैं। इसके बाद उपप्रधान सविता टुटेजा ने करीब 65 लाख से अपने वार्ड में काम करवाई हैं। वार्ड नंबर 21 में बरसाती पानी निकासी की समस्या गंभीर थी इसको लेकर नाला बनवाया गया। इस नाले पर करीब 25 लाख खर्च हुए है। निर्विरोध चुनी गईं पार्षद ज्योति मेहता ने भी खुद के वार्ड में सबसे ज्यादा काम करवाई हैं। ऑटो मार्केट में करीब 23 लाख से चार दीवारी बनाई जा रही है। इसका काम 60 फीसदी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

किस वार्ड में कितने का काम हुआ
वार्ड नंबर काम हुए
1 37.57 लाख
2 38.78 लाख
3 33.61 लाख
4 41.75 लाख
5 46.10 लाख
6 21.04 लाख
7 40.92 लाख
8 38.12 लाख
9 34.58 लाख
10 63.11 लाख
11 36.14 लाख
12 52.58 लाख
13 34.14 लाख
14 60.02 लाख
18 55.58 लाख
19 62.30 लाख
20 58.30 लाख
21 65.52 लाख
22 48.81 लाख
23 48.39 लाख
24 49.67 लाख
25 39.04 लाख
26 38.99 लाख
27 12.20 लाख

प्रधान-उपप्रधान की खींचतान से भी रुके काम
नगर परिषद में प्रधान-उपप्रधान के बीच चली खींचतान की वजह से भी विकास कार्य कम हुए है। नगर परिषद में लंबे समय से हाउस की बैठक नहीं हुई है। इसी के चलते नए एजेंडे पास नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन


नई कॉलोनियों में सिर्फ गलियों की हुई मरम्मत
नगर परिषद के 27 वार्डों में करीब 11 करोड़ के काम हुए हैं। लेकिन नई कॉलोनियां में विकास कार्य नहीं हो पाए हैं। शहर के वार्ड नंबर 15, 16, 17 और 27 में सिर्फ नाममात्र गलियों की मरम्मत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नगर परिषद के पास बजट की कोई कमी नहीं है। किसी भी वार्ड में काम की कमी नहीं रहने दी जाएगी। काम में कोताही भी बर्दाश्त नहीं होगी। जल्द ही हाउस की बैठक बुलाई जाएगी।
-राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed