फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   womens didnt get salary of nine month, jammed highway

नौ महीने से नहीं मिली सैलरी, रोष, चंडीगढ़ मार्ग किया जाम, नारेबाजी

Mon, 06 Jul 2015 12:47 AM IST
फतेहाबाद/हिन्दी न्यूूज/ध्ारना
फतेहाबाद/हिन्दी न्यूूज/ध्ारना Updated Mon, 06 Jul 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिसे अन्य महिलाओं ने संभाला। जाम की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और फैक्ट्री के संचालक से बात करने के बाद महिलाओं को समाधान कराने का आश्वासन दिया।

जाम के दौरान मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिससे वाहन चालकों को धूप में परेशानी झेलनी पड़ी।
जाम लगा रही महिला सुनीता, सीमा, रानी, वीना आदि ने बताया कि सैकड़ों महिलाएं सोलर उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री में काम कर रही है।

जिसका संचालन जयंत कुमार कर रहा है। महिलाओं ने बताया कि जयंत ने उन्हें पिछले 9 महीने से सैलरी का भुगतान नहीं किया है।

साथ ही धोखे से हस्ताक्षर करवाकर उनके नाम से लाखों रुपये का बैंक से लोन भी ले लिया है, जिनके नोटिस उनके घर पर आ रहे हैं।

महिलाओं ने कहा इस संबंध में उन्होंने पुलिस प्रशासन को कई बार शिकायत भी दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिसके बाद परेशान महिलाओं ने बीच रास्ते में बैठकर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान एक महिला बेहोश हो गई। जिसे ग्रामीणों ने संभाला और डाक्टरों के पास ले गए। थाना पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं नहीं मानी।

पुलिस अधिकारी महिलाओं को अपने साथ फैक्ट्री ले गए जहां काफी देर तक हंगामा चलता रहा। फैक्ट्री संचालक जयंत कुमार ने महिलाओं से कहा कि वह 15 दिन के अंदर पेमेंट का भुगतान कर देगा।

बैंक लोन का जो मामला है इसका भी समाधान कर दिया जाएगा। जिसके बाद महिलाएं शांत हुई और उन्होंने जाम खोला। मालूम हो कि महिला सशक्तिकरण के तहत अयाल्की गांव में सोलर उपकरण फैक्ट्री लगाई गई है जिसमें आसपास के गांवों की सैकड़ों महिलाओं को रोजगार दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed