{"_id":"69307ddeb864595b4d0f6279","slug":"women-who-have-achieved-special-achievements-will-be-honored-with-state-level-awards-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-144645-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाएं राज्यस्तरीय पुरस्कार से होंगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाएं राज्यस्तरीय पुरस्कार से होंगी सम्मानित
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यस्तरीय महिला पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि पात्र महिलाएं पुरस्कार के लिए 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकती हैं।
इच्छुक लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित महिला एवं बाल विकास कार्यालय फतेहाबाद में 15 दिसंबर तक अपने आवेदन जमा करवा सकती हैं। डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए एक लाख 50 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड के लिए 51 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को विभिन्न आठ श्रेणियों में 21-21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि पहली श्रेणी में एएनएम, एमपीएचडब्लू व नर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
दूसरी श्रेणी में महिला खिलाड़ी, तीसरी श्रेणी में साक्षर महिला समूह सदस्य, चौथी श्रेणी में राजकीय कर्मचारी, पांचवीं श्रेणी में सामाजिक कार्यकर्ता, छठी श्रेणी में महिला उद्यमी, सातवीं श्रेणी में स्त्री शक्ति पुरस्कार तथा आठवीं श्रेणी में आंगनबाड़ी कर्मी शामिल हैं। इन श्रेणियों में 21-21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।