फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Woman's earrings snatched by throwing chilli in her eyes

Fatehabad News: आंखों में मिर्च फेंककर महिला से कानों की बालियां छीनीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Woman's earrings snatched by throwing chilli in her eyes
फतेहाबाद। गांव भूथन खुर्द के ढाणी काली कांकरा में महिला की आंखों में मिर्च फेंककर मोटरसाइकिल सवार युवक और महिला कानों की बालियां छीनकर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सदर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में सदर पुलिस ने ढाणी काली कांकरा निवासी सुमित्रा के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुमित्रा ने बताया कि मंगलवार को शाम के समय लकड़ी लेने के लिए धर्मपाल के घर के पास आई थी। मुख्य रोड पर मोटरसाइकिल पर एक युवक और एक महिला बैठी थी। इस दौरान महिला ने पीर बाबा पर जाने के बारे में पूछा। इसके बाद उसने कहा कि दूसरे मोहल्ले में जाकर पूछ ले। इसके बाद मोटरसाइकिल पर बैठी महिला ने आंखों में मिर्च फेंक दी और कानों की बालियां छीनकर फरार हो गए। महिला के अनुसार मोटरसाइकिल का रंग लाल था और वह अनपढ़ होने के कारण मोटरसाइकिल का नंबर नोट नहीं कर पाई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed