फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Woman was in hospital with sick husband, jewelery and money stolen

Fatehabad News: बीमार पति के साथ अस्पताल में थी महिला तो चोरी हुए गहने और रुपये

Mon, 18 Nov 2024 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 18 Nov 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Woman was in hospital with sick husband, jewelery and money stolen
चोरों द्वारा घर में बिखेरा गया सामान
टोहाना। शहर की इंदिरा कॉलोनी स्थित एक मकान से चोर हीरे, सोने व चांदी के जेवरात सहित नकदी चोरी कर ले गए। मकान मालिक को जब इस बारे में पता चला तो इसकी शिकायत चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अमनदीप कौर ने बताया कि उसके पति प्रदीप सिंह बीमार होने के कारण दीपांश भाटिया अस्पताल में भर्ती थे। वह अपने पति के साथ अस्पताल में थी। रात्रि के समय घर पर ताला लगा हुआ था। चोर घर खाली देखकर खिड़की तोड़कर उसमें घुस गए। महिला के अनुसार जब वह सुबह अपने पति का खाना लेने के लिए आई तो ताला खोलकर देखा कि दोनों अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन

महिला अमनदीप ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने कहा कि चोर घर से छोटे बच्चे के हीरे के कोके, सोने की तीन अंगूठी, एक जोड़ी बाली, 3 जोड़ी टॉपस, 24 जोड़ी चांदी की पायल जिसमें प्रत्येक 10 से 16 तोले की, 3 जोड़े छोटे बच्चे की कड़े, 30 जोड़े चुटकी, 20 हजार की नकदी और स्मार्ट वाॅच चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed