{"_id":"65242303e421d8e1b70ae236","slug":"woman-tricks-police-by-giving-information-about-robbery-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-6737-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: महिला ने लूटपाट की सूचना देकर पुलिस को छकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: महिला ने लूटपाट की सूचना देकर पुलिस को छकाया
Mon, 09 Oct 2023 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 09 Oct 2023 09:27 PM IST
विज्ञापन
रतिया। गांव सुखमनपुर में एक महिला से लूटपाट की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वहां पहुंची तो उसे ऐसा कोई मामला नहीं मिला। जानकारी के अनुसार गांव सुखमनपुर में एक महिला द्वारा ग्रामीणों को लूटपाट होने की जानकारी दी गई। जिस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव की एक महिला ने कानों की बालियां व पांच हजार की नकदी लूटने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर टीम वहां गई तो वहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद टीम लौट आई। थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज ने कहा कि वह सीआईए टीम के साथ एक अन्य मामले की जांच में जुटे थे, तभी महिला के साथ लूटपाट होने की सूचना मिली थी। जिस पर दोनों टीमें मौके पर पहुंची, लेकिन मामले में कोई सच्चाई नहीं पाई गई।
विज्ञापन