फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Woman did suicide

पति के अवैध संबंधों से तंग पत्नी ने जहर खाकर की आत्महत्या

Wed, 31 Mar 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Woman did suicide
पति के अवैध संबंधों से तंग आकर हंस कॉलोनी निवासी सरोज (46) ने खुदकुशी कर ली। महिला ने दो दिन पहले जहर खाया था। निजी अस्पताल में मंगलवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मरने से पहले पुलिस को दिए बयान में महिला ने आरोप लगाया था कि उसके पति के अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध हैं और उसे शराब पीकर तंग करता है। शहर थाना पुलिस ने मृतक सरोज के दिए बयान पर बुधवार को आरोपी पति राजपाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक हंस कॉलोनी निवासी सरोज ने सोमवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया था। गंभीर हालत में महिला को परिवार के लोग बरवाला के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम महिला के बयान लेने पहुंची। तब महिला ने आरोप लगाया था कि उसका पति उसे तंग करता है और उसके अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध हैं। वह शराब पीकर उसके साथ मारपीट भी करता है। इससे तंग आकर उसने जहर खा लिया। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को सरोज की मौत हो गई। मामले में आरोपी पति राजपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हंस कॉलोनी में महिला द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का केस आया है। अस्पताल में महिला के बयान लिए थे। बयान में महिला ने पति पर अवैध संबंधों व मारपीट करने का आरोप लगाया था। मामले में आरोपी पति राजपाल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -एएसआई बीरबल, जांच अधिकारी, शहर थाना पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed