फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Woman committed sucide with two children

महिला ने पांच साल की बेटी और दो साल के बेटे के साथ पानी के कुंड में कूदकर दी जान

Mon, 28 Dec 2020 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Woman committed sucide with two children
गांव भट्टूकलां में सोमवार शाम को एक महिला और उसके दो बच्चों के शव घर में बने पानी के कुंड में मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने अपने बेटा व बेटी के साथ पानी के कुंड में छलांग लगाकर जान दे दी। घटना के दौरान सास घर से बाहर गई हुई थी और उसी ने घर आकर तीनों के शव कुंड में देखे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कुंड में से निकलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भट्टूकलां में भेज दिया। वहीं डीएसपी सतेंद्र कुमार का कहना है कि यह आत्महत्या है या गिरने से तीनों की मौत हुई है, अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक सोमवार शाम को भट्टूकलां की गुज्जर कॉलोनी निवासी करीब 25 वर्षीय रजनी पत्नी दिनेश, उसकी करीब पांच वर्षीय पुत्री साक्षी और उसका करीब दो वर्षीय पुत्र चेतन के शव घर के आंगन मेें बने पानी के कुंड में मिले। बताया जा रहा है कि महिला का पति दिनेश भट्टू मंडी में काम पर गया हुआ था। सास सावित्री किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। जब शाम करीब चार बजे घर लौटी तो मुख्य गेट को अंदर से कुंडी लगी हुई थी। उसने गेट खोलने के लिए दरवाजे को खटखटाया, लेकिन किसी ने नहीं खोला। काफी देर तक जब कोई अंदर आवाज भी नहीं आई तो दरवाजा खुलवाया गया। सावित्री ने अंदर जाकर देखा तो आंगन में बने पानी के कुंड में तीनों के शव पड़े थे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और तीनों शवों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। मृतक महिला का मायका राजस्थान के गांव गांधी में है, जिन्हें पुलिस ने सूचित कर दिया है। मायके पक्ष के आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और कारणों का पता लगाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि परिवार में कोई विवाद नहीं था। महिला का पति भट्टू मंडी में जूतों की दुकान पर काम करता है। सुबह वह काम पर चला गया था, लेकिन इस बीच उसे तीनों की मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट्टूकलां क्षेत्र में सवा महीने के अंदर यह दूसरी घटना है। पहले एक शिक्षक ने अपने दो बेटों के साथ आत्महत्या कर ली थी। करीब सवा महीने पहले गांव रामसरा निवासी 40 वर्षीय जेबीटी अध्यापक कुलदीप सिंह ने अपने दो बेटों 15 वर्षीय वीरेंद्र सिंह और 13 वर्षीय नीतिश के साथ नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। कुलदीप का अपनी पत्नी के साथ मनमुटाव चल रहा था।

भट्टूकलां में पानी के कुंड में महिला और उसके दो बच्चों के शव मिले हैं। महिला के परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है कि आत्महत्या है या गिरने से मौत हुई है। - सतेंद्र कुमार, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed