फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Woman commits suicide by being fed by her husband's taunts, police, suicide, fatehabad

पति के तानों से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या

Fri, 03 Jan 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by being fed by her husband's taunts, police, suicide, fatehabad
नागरिक अस्पताल में मृतक महिला का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे परिजन - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। गांव एमपी रोही में पति के तानों से तंग आकर महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक महिला सुनीता देवी की मां कैथल के बिरथे बाहरी निवासी पपी देवी की शिकायत पर पति सुखदेव उर्फ सोनू, सास बेबी, ससुर बलवंत, देवर प्रेम के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को सदर पुलिस ने नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक महिला की 2004 में शादी हुई थी। उसे चार लड़कियां और एक लड़का है। पुलिस को दी शिकायत में पपी देवी ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी गांव एमपी रोही में सुखदेव उर्फ सोनू विवाहित थी। पिछले काफी समय छोटी-छोटी बातों को लेकर ससुराल के लोग ताने दे रहे थे, इसको लेकर काफी दिनों से परेशान थी। वीरवार शाम को ससुराल के लोगों ने बताया कि उसने आत्महत्या कर ली है। यहां पहुंचे तो उसका शव पंखे के साथ लटका हुआ था। वहीं मृतक के भाई संदीप ने आरोप लगाया कि बहन सुनीता का पति सुखदेव बार-बार परेशान कर रहा था और उसे घर लाने के लिए दबाव डाल रहा था। इस वजह से भी सुनीता परेशान थी। मामले को लेकर पहले कई बार पंचायत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

वर्जन
मृतक महिला की मां ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल के लोग तंग करते थे। इस वजह से उसने आत्महत्या कर ली। अवैध संबंध को लेकर हमारे सामने कोई बात नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कपिल देव, जांच अधिकारी, सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed