{"_id":"640cc6947b16fbbbe80def29","slug":"woman-and-her-partner-arrested-for-taking-50-thousand-rupees-in-honey-trap-case-sent-to-jail-fatehabad-news-c-21-1-76757-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हनी ट्रैप मामले में 50 हजार रुपये लेने के आरोप में गिरफ्तार महिला और उसके साथी को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हनी ट्रैप मामले में 50 हजार रुपये लेने के आरोप में गिरफ्तार महिला और उसके साथी को जेल भेजा
Sat, 11 Mar 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
भूना। हनी ट्रैप मामले में 50 हजार की राशि सहित रंगे हाथों काबू की गई महिला व उसके साथी को शनिवार को गिरफ्तार करके एएसआई सुनील कुमारी ने न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया। हालांकि, पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला कविता ने ओमप्रकाश द्वारा किए गए दुष्कर्म से संबंधित मामले को सच करार दिया। उसने कहा कि आर्थिक हालात खराब होने के चलते उसने समझौते के लिए कदम उठाया।
बता दें कि ढाणी भूना निवासी ओमप्रकाश पर 25 फरवरी को महिला थाना फतेहाबाद में भूना निवासी कविता ने शिकायत देकर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। ओमप्रकाश ने आरोप लगाया था कि कविता ने फोन पर उसके साथ हुई बातचीत को लेकर ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म का झूठा केस कराने की धमकी दे रही थी। उसी के चलते 15 लाख रुपये मांगे थे। ओमप्रकाश ने मामले से महिला थाना प्रभारी डॉ. कविता सिहाग को अवगत करवाया।
इसके बाद डीएसपी अजायब सिंह के नेतृत्व में महिला के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई। टीम ने शुक्रवार को आरोपी महिला को ओमप्रकाश से 50 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। घर की तलाशी लेने पर 50 हजार रुपये के साथ 300 ग्राम अफीम भी बरामद की। पुलिस ने आरोपी महिला कविता व उसके साथी राजाराम टिब्बी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और अफीम तस्करी के बारे में पता लगाया। पुलिस के सामने दोनों ने कबूल किया कि वे दोनों मिलकर पिछले कई दिनों से नशे का कारोबार भी कर रहे थे।
विज्ञापन
महिला का पड़ोसियों में था खौफ
पुलिस ने जिस महिला कविता को हनी ट्रैप मामले में काबू किया है, उसका पड़ोसियों में खौफ था। वह पड़ोसियों से झगड़ा करती थी। इसलिए पड़ोस के लोग उससे दूरी बनाकर रखते थे।
50 हजार रुपये लेने और 300 ग्राम अफीम मिलने के मामले में गिरफ्तार महिला कविता व उसके साथी राजाराम टिब्बी के खिलाफ केस दर्ज करके न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें हिसार जेल भेज दिया गया है।
अनूप कुमार, एसएचओ, भूना थाना