फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Woman allegedly held captive for 40 days after being lured with the promise of a job at a beauty parlour

Fatehabad News: ब्यूटी पार्लर में नौकरी का झांसा देकर महिला को 40 दिन बंधक रखने का आरोप

Sun, 20 Sep 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 20 Sep 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Woman allegedly held captive for 40 days after being lured with the promise of a job at a beauty parlour
फोटो कैप्शन :- जाखल थाना में शिकायत लेकर पहुंची पीड़ित महिला
जाखल। राजस्थान के सूरतगढ़ निवासी एक महिला ने गांव चांदपुरा में ब्यूटी पार्लर में काम दिलाने का झांसा देकर उसे करीब 40 दिन तक बंधक बनाने, धमकाकर यौन शोषण करवाने और उसके आभूषण व नकदी छीनने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने इस संबंध में थाना जाखल में शिकायत देकर आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राजस्थान के सूरतगढ़ से 8 अगस्त को अपनी बुआ के घर मलोट जा रही थी। उसी दौरान उसकी मुलाकात बठिंडा जंक्शन पर उक्त महिला से हुई। आरोप है कि उस महिला ने उसे ब्यूटी पार्लर का काम सिखाने और नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उसे पहले मानसा स्टेशन ले जाया गया और वहां से जाखल तथा बाद में बरेटा ले जाया गया। वहां उसे करीब पांच दिन रखा गया और बेटे को जान से मारने की धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। उसके बाद उसे गांव चांदपुरा में आरोपी के घर लाया गया जहां उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया और परिवार से संपर्क नहीं करने दिया। महिला ने शिकायत में करीब 100 ग्राम की चांदी की पाजेब, सोने के टॉप्स और नकदी छीनने का भी आरोप लगाया है। किसी तरह मौका मिलने पर उसने 19 सितंबर को अपने पति को फोन कर जानकारी दी।

इस पर उसका पति शाम करीब सात बजे गांव चांदपुरा पहुंचा। पीड़िता का आरोप है कि वहां आरोपी महिला ने हंगामा किया और उसके पति पर 5 लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगाया। इस मामले में जाखल थाना प्रभारी बलराज सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है। नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed