फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Withdraw Rs 1.30 lakh by changing debit card, case registered

डेबिट कार्ड बदलकर 1.30 लाख रुपये निकाले, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Withdraw Rs 1.30 lakh by changing debit card, case registered
टोहाना। गांव मुस्साखेड़ा के रहने वाले व्यक्ति ने दो युवकों पर उसका डेबिट कार्ड बदलकर एक लाख तीस हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने लिखित शिकायत शहर पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मुस्साखेड़ा निवासी जगदेव सिंह ने बताया कि उसका जाखल मंडी में पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। एक जुलाई को दोपहर करीब दो बजे वह चंडीगढ़ रोड स्थित यस बैंक शाखा के साथ लगते एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया था। वहां पर उसने अपने खाते से दस हजार रुपये निकाले तो उसके पीछे खड़े दो युवकों ने उसके कार्ड का पिन देख लिया। इसी दौरान आरोपियों ने चकमा देकर उसका कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड दे दिया। इसके बाद 3 जुलाई को फोन पर उसे खाते से रुपये कटने का मैसेज प्राप्त हुआ। जब मैसेज देखा तो खाते से एक लाख तीस हजार रुपये निकाले होने का पता चला। इसके बाद उसने आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया तो सूचना पुलिस को दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed