फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   wine business men house checking time child death, two ASI on case

शराब तस्कर के घर छापामारी में हाथापाई में हुई थी नवजात की मौत, दो एएसआई पर केस

Thu, 18 May 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फतेहाबाद Updated Thu, 18 May 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
wine business men house checking time child death, two ASI on case
Crime shimla
गांव लाली में पिछले साल शराब तस्करी के आरोपी के घर पुलिस छापामारी के दौरान धक्कामुक्की से ढाई माह के बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने दो एएसआई पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। रतिया सदर थानाध्यक्ष पुष्पा सिहाग ने इस मामले में आरोपी एएसआई शीशपाल और महाबीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

पिछले साल 12 जुलाई को रतिया पुलिस के एएसआई शीशपाल व महाबीर को सूचना मिली थी कि लाली गांव निवासी महेंद्र शराब की अवैध तस्करी का काम करता है। सूचना के आधार पर रतिया पुलिस की एक टीम ने आरोपी महेंद्र के घर पर छापा मारा। इस दौरान महेंद्र के परिवार और छापा मारने गई पुलिस पार्टी के बीच हाथापाई हो गई। आरोप है कि इस हाथापाई के चलते महेंद्र की पत्नी मितू रानी के हाथ से उसका ढाई माह का बच्चा छिटक गया और धरती पर जा गिरा। बाद में उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में महेंद्र के परिवार के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया था। वहीं, महेंद्र की पत्नी मितू ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दी थी, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, हिसार में बच्चे का उपचार करने वाले निजी अस्पताल संचालक ने उस समय अंदरूनी या बाहरी चोट लगने से इंकार किया था। बाद में परिजनों के जोर देने पर मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई के चिकित्सकों के पैनल से कराया गया था। पीजीआई से आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया कि बच्चे के सिर में चोट लगने से उसकी मौत हुई। फिर भी पुलिस विभाग ने इस मामले में दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने से पहले सरकारी वकील से भी राय ली। सरकारी वकील ने भी इस मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ अपनी राय पुलिस कप्तान कार्यालय को भेजी तो रतिया पुलिस को आखिरकार दोनों एएसआई शीशपाल व महाबीर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करना पड़ा। दोनों एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज होने से पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन



इस मामले में रतिया थाना में तैनात एएसआई शीशपाल और महाबीर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हम अभी तथ्यों की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुष्पा सिहाग, सदर थाना प्रभारी, रतिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed