{"_id":"67a3af809f2eaf5a7501b84f","slug":"will-work-to-further-strengthen-the-national-and-international-identity-of-gju-dr-vijay-kumar-fatehabad-news-c-21-hsr1020-559457-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विद्यार्थियों के लिए मार्च में जीजेयू करवाएगी फोटोग्राफी कम प्रदर्शनी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विद्यार्थियों के लिए मार्च में जीजेयू करवाएगी फोटोग्राफी कम प्रदर्शनी प्रतियोगिता
विज्ञापन
जीजेयू कुलसचिव कार्यालय में नवनियुक्त कुलसचिव डॉ. विजय कुमार का स्वागत करते पूर्व कुलसचिव प्रो.
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय का फोटोग्राफी क्लब मार्च माह में फोटोग्राफी कम प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन करवाएगा। इसमें कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में पढ़ने वाले फोटोग्राफी के शौकीन विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारना है। प्रतियोगिता के लिए दो श्रेणी बनाई जाएंगी। प्रत्येक श्रेणी में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वालों को इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें जीजेयू के विभिन्न विभागों व परिसर की फोटो लगाई जाएंगी। प्रतियोगिता दो श्रेणियों में होगी, जिसमें एक में प्रोफेशनल और दूसरे में विद्यार्थियों को रखा जाएगा। इसके बाद रील्स बनाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। कैंपस व संबद्ध कॉलेजों में 9 हजार से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।
फोटोग्राफी क्लब की थीम विवि पर आधारित होगी
मार्च में जीजेयू में विवि स्तरीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसकी थीम जीजेयू रहेगी। इस थीम पर कोई भी विद्यार्थी अपनी फोटो दे सकता है। अच्छी फोटो का चयन करके दर्शनी भी लगाई जाएगी। टॉप चुने जाने वाली फोटो को इनाम भी दिए जाएंगे।
गौरतलब है कि जीजेयू ने विद्यार्थियों के टैलेंट को निखारने के लिए पिछले दिनों दस क्लबों का गठन किया था। इनमें म्यूजिक, गायन, नृत्य, पर्यावरण एक्टिविटी, फाइन आर्ट, थियेटर, फोटोग्राफी, पर्वतारोहण एवं एडवेंचर की प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा इन क्लबों का गठन कर इनके अलग से मेंटर भी नियुक्त किए हैं। इसके अलावा हर एक क्लब की एक कार्यकारिणी टीम बनाई जाएगी, जिसमें विद्यार्थी भी इसके सदस्य होंगे। हर क्लब अपने अधीन गतिविधियों को करवाएगा। इन क्लबों का उद्देश्य विद्यार्थियों के टैलेंट को निखारना और उन्हें बड़े मंच तक लेकर जाना है। वहीं विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के आधार पर एक से ज्यादा क्लब में भी मेंबर बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए जीजेयू की ओर से ये अच्छी पहल की गई हैं।
विज्ञापन
क्लब के नाम-
- गूंज
- झंकार
- उद्घोष
- नवचेतना
- वसुंधरा
- उचिता
- अभिव्यंजन
- नाटयशाला
- प्रतिबिंब
- पराक्रम
-- -- -- -- -- -- --
विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए विवि में 10 क्लबों का गठन किया गया था। इनमें से विवि का फोटोग्राफी क्लब मार्च माह में फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन करवाएगा, जिसमें दो श्रेणी होंगी। विजेताओं को इनाम देकर भी सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में कॉलेज, विवि व प्रोफेशनल फोटोग्राफर भी भाग ले सकते हैं। - प्रो. संजीव कुमार, डीन ऑफ कॉलेजिज, जीजेयू।