फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   While trying to save a scooter rider, the Thar collided with a pole and a transformer fell down

Fatehabad News: स्कूटी सवार को बचाने में खंभे से जा टकराई थार, ट्रांसफार्मर गिरा नीचे

Fri, 02 Jan 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 02 Jan 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
While trying to save a scooter rider, the Thar collided with a pole and a transformer fell down
फतेहाबाद के मॉडल टाउन में थार की टक्कर के बाद ट्रांसफार्मर संवाद
फतेहाबाद। शहर मॉडल टाउन में शुक्रवार दोपहर को अनियंत्रित थार बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में थार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा हो यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

चालक शेखर ने बताया कि हड़बड़ी में ब्रेक की जगह रेस पर पैर रखा गया और इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सप्लाई बंद करवाई। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एमएम कॉलेज की तरफ से पपीहा पार्क की तरफ युवक स्कूटी लेकर जा रहा था। इस दौरान दूसरी तरफ से आई थार चालक ने मोड़ पर ब्रेक लगाने की जगह रेस पर पैर रख दिया और खंभे से जा टकराई।
विज्ञापन

-
लोग बोले- यहां पर बनाई जाती है रील
घटना के बाद मॉडल टाउन के काफी लोग एकत्रित हो गए। नाम न बताते हुए लोगों ने कहा कि यहां अक्सर कई युवक रील बनाते हैं और गाड़ियों पर स्टंट करते हैं। इससे हादसे होने की आशंका बनी रहती है। पुलिस कर्मचारियों को इस ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
ट्रांसफार्मर गिरने से करीब चार लाख का नुकसान हुआ है। जेई से अभी रिपोर्ट आनी है। मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग को लिखा गया है।

-रविंद्र कुमार, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed