फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   When the vehicle standing on the highway bloody invoice

हाइवे पर वाहन खड़ा किया तो कटेगा चालान

Tue, 09 Sep 2014 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Tue, 09 Sep 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर अब यदि किसी ने वाहन खड़ा किया तो उसका तुरंत चालान हो जाएगा, वहीं दुकानदार भी अब बाहर सामान रखकर अतिक्रमण नहीं कर सकेंगे।
इसके लिए यातायात पुलिस ने हुडा सेक्टर से नए बस स्टैंड तक चेतावनी बोर्ड लगाने का काम शुरू कर दिया है। इसके बाद बैंकों कर्मियों की मुसीबत बढ़ गई है और उन्हें अब अपने वाहनों को खड़ा करने के लिए नई जगह चुननी होगी। क्योंकि पार्किंग का काम अभी अधर में है।
नेशनल हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी होने के कारण जाम लगा रहता है। आनेजाने वालों को काफी दिक्कतें होती हैं। हाइवे पर खड़े ज्यादातर वाहन बैंक कर्मियों के होते हैं। क्योंकि नैशनल हाइवे पर एक दर्जन से भी अधिक बैंकों की शाखाएं हैं। ऐसे में बैंकों के कर्मचारियों सहित उपभोक्ता भी लेन-देने के लिए आते हैं और अपने वाहनों को आड़े -तिरछे खड़े करके चले जाते हैं। जिसके बाद सुबह से दोपहर बाद तक हाइवे पर जाम रहता है।
विज्ञापन


यातायात पुलिस ने बैंकों के बाहर बोर्ड लगाकर सख्त हिदायत दी है कि यह स्थान पार्किंग के लिए निषेध है और यहां पर वाहन खड़ा न करें। वाहन खड़ा हुआ पाया जाने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी और चालान काटा जाएगा। वहीं दुकानदारों को भी सख्त हिदायत दी है कि दुकानों के बाहर सामान न रखें। ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी बोर्ड लगाकर हिदायत दे दी है कि नैशनल हाइवे पर वाहन खड़ा न करें। लेकिन पार्किंग के लिए  कोई जगह चिह्नित नहीं की है। ऐसे में लोग भी असमंजस में हैं कि वह अपने वाहनों को कहां खड़े करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी:
यातायात अधिकारी बहादुर सिंह ने बताया कि  हाइवे पर कोई भी वाहन खड़ा करेगा तो उसका चालान काट दिया जाएगा। इसको लेकर चेतावनी बोर्ड लगा दिए गए हैं। फिलहाल पीली पट्टी से बाहर खड़े वाहनों के चालान कटेंगे। जब पार्किंग बन जाएगी, उसके बाद हाइवे पर कोई भी वाहन नहीं खड़ा होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed