फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   When the ambulance got stuck in the traffic jam, it made a way

Fatehabad News: एंबुलेंस जाम में फंसी तो रास्ता बना निकाला

Sun, 12 Jan 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 12 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
When the ambulance got stuck in the traffic jam, it made a way
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतिया। फतेहाबाद रोड पर रोड निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक वनवे होने के कारण रविवार को वाहनों का लंबा जाम लग गया। इस दौरान सैकड़ो वाहन जाम में फंस गए। इस दौरान दो एंबुलेंस भी जाम में फंस गई।
जब एंबुलेंस जाम में फंस गई तो वाहन चालकों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और आगे रवाना किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा स्टेट हाईवे पर रोड का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। जिस कारण रोड एक साइड से बंद किया हुआ है और वन वे ट्रैफिक चल रहा है। इस दौरान सुखचैन माइनर नहर के पुल के पास वाहनों का जमघट लग गया। जिस कारण दोनों तरफ जाम लग गया।
विज्ञापन

इस कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस जाम में मरीजों को लेकर जा रही दो एंबुलेंस भी फंस गई। एंबुलेंस संचालकों ने काफी सायरन बजाएं। इस पर जाम में फंसे वाहन चालकों ने किसी तरह अपने वाहन साइड में करके इनको बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चालकों ने बताया कि यहां पर रोजाना लंबा जाम लग जाता है और वाहन चालक परेशान हो जाते हैं। पुलिस कर्मचारियों द्वारा यहां किसी कर्मचारी की नियुक्ति नहीं की गई है, जिस कारण हमेशा जाम लग जाता है। वाहन चालकों ने मांग की कि यहां पर पुलिस कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed