फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   When the accused of scooter theft went to get the charger, they came under control, the police recovered the scooter and sent him to jail.

Fatehabad News: स्कूटी चोरी के आरोपी चार्जर लेने गए तो काबू में आए, पुलिस ने स्कूटी बरामद कर भेजा जेल

Mon, 24 Jun 2024 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 24 Jun 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
When the accused of scooter theft went to get the charger, they came under control, the police recovered the scooter and sent him to jail.
टोहाना। शहर के सैनी मोहल्ला में घर के बाहर खड़ी स्कूटी को चोरी करने के दोनों आरोपी स्कूटी का चार्जर लेने के लिए दुकान पर गए तो दुकानदार ने उन्हें कमरे में बंद कर पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया तथा रिमांड के दौरान स्कूटी बरामद कर ली है। पुलिस ने स्कूटी बरामद करने के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान वार्ड 11 निवासी शिवकुमार व भूना रोड निवासी भूपेंद्र सिंह के तौर पर हुई।
विज्ञापन



पुलिस को दी शिकायत में सुभाष चंद्र ने बताया था कि उसने उसकी पत्नी आशा अरोड़ा के नाम से बैटरी वाली स्कूटी ली हुई थी। उसने बताया था कि 16 जून को सुबह करीब 8 बजे जब वह 10- 15 मिनट के लिए घर गया जब वह वापस आया तो बाहर स्कूटी नहीं मिली। उसने बताया कि उक्त दोनों आरोपी स्कूटी चोरी कर ले गए थे जिसके बाद शिकायत पुलिस को दे दी थी। स्कूटी विक्रेता तरसेम ने बताया कि सुभाष चंद्र ने बताया था कि उसकी स्कूटी को दो आरोपी चुराकर ले गए हैं जिसके चलते उसे पता था कि आरोपी बैटरी चार्ज करने के लिए चार्जर लेने जरूर आएंगे। उसने बताया कि आरोपी बैटरी लेकर चार्जर लेने आए तो दोनों पर शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने आरोपी से स्कूटी की फोटो दिखाने के लिए कहा, फोटो देखने के बाद पता चला कि ये तो चोरी हुई स्कूटी है। वे चोरों को कमरे में ले गए जहां उन्हें बंद कर दिया। फिर पुलिस को सूचित कर दिया गया।
विज्ञापन



स्कूटी चोरी के दोनों आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से स्कूटी बरामद कर ली है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
-बलवान सिंह, शहर थाना प्रभारी टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed