फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   When stopped from taking water from tube well, three including disabled couple attacked, five named

Fatehabad News: नलकूप का पानी लेने से रोका तो दिव्यांग दंपती समेत तीन पर हमला, पांच नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
When stopped from taking water from tube well, three including disabled couple attacked, five named
फतेहाबाद। गांव धांगड़ में सालमखेड़ा रोड पर बनी ढाणी में नलकूप का पानी लेने पर विवाद हो गया। इसमें दिव्यांग दंपती और उनकी मां पर हमला कर दिया गया, जिससे तीनों घायल हो गए। नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामले में सदर पुलिस ने ढाणी सालमखेड़ा रोड धांगड़ निवासी कृष्ण के बयान पर आरोपी धांगड़ निवासी दुर्गाराम, राधेश्याम, बजरंग, सुंदर समेत बड़ोपल निवासी पवन और 7-8 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में कृष्ण ने बताया कि वह दिव्यांग हैं और खेतीबाड़ी करते हैं। आरोप है कि खेत पड़ोसी दुर्गाराम ने खेत में पानी लगाने के लिए नलकूप का पानी मांगा। इसके लिए उन्होंने मना कर दिया। इसी रंजिश में दो जुलाई शाम चार बजे आरोपी दुर्गाराम ने जबरन नलकूप चला दिया, इसका विरोध कर उन्होंने पानी बंद कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि इससे नाराज आरोपी दुर्गाराम ने गाली-गलौज की और ढाणी से बाहर ले जाकर उन्हें पीटा। दो कारों में सवार होकर आए उनके समर्थक 10-12 लोगों ने लाठी-डंडों से आंगन में बैठी उनकी दिव्यांग पत्नी राजबाला समेत उनकी मां विद्या देवी पर भी हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस हमले में उनके तीनों परिजन घायल हो गए। उनके भाई ने घायल दंपती समेत उनकी मां को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed