फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Welcome gates will be built on three routes of entry into the city, fountains will be installed in the parks

शहर में प्रवेश के तीन मार्गों पर बनेंगे स्वागत द्वार, पार्कों में लगेंगे फव्वारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Welcome gates will be built on three routes of entry into the city, fountains will be installed in the parks
फतेहाबाद शहर का दृश्य। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर में अब हिसार-सिरसा और चंडीगढ़ की तरफ से प्रवेश करने पर अब भव्य तरीके से स्वागत होगा। जल्द ही शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर भव्य स्वागत द्वार लगने जा रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में नप की सीमा में शामिल हुई कॉलोनियों में भी गलियों का निर्माण होने जा रहा है। विधायक दुड़ाराम ने शहर फतेहाबाद में विकास कार्यों के लिए सरकार के पास प्रस्ताव भेजे थे, जिनकी अनुमति मिल गई है और बजट भी जारी हो गया है। शहर में 9 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से अब विकास कार्य शुरू होने जा रहे हैं।
विज्ञापन

अहम बात यह है कि शहर के सभी पार्कों में फव्वारे भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा शहर में घर-घर से कचरा उठाने के लिए नप करीब 12 टाटा एस गाड़ियां और खरीदेगी। फिलहाल नप के पास 13 गाड़ियां हैं। शहर की नहर कॉलोनी और शिव नगर मे सड़कों का निर्माण होगा। इस पर करीब 92 लाख रुपये खर्च होंगे। बजट जारी होने के बाद अब टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। शहर की सीमा बढ़ने के बाद 27 वार्ड हो गए हैं। इन वार्डों में सफाई के फिलहाल 13 टाटा एस गाड़ियां हैं। अब नगर परिषद 12 टाटा एस गाड़ियां और खरीदेगी। इसके अलावा डंपर भी खरीदा जाना है। वहीं नगर परिषद सीमा में हाल ही में स्वामी नगर, हंस कॉलोनी, आजाद नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी शामिल हुए है। इन कॉलोनियों की गलियों में सड़कों का निर्माण होगा। जो गलियां अधूरी रह गई है वहां पर सड़कें बनेंगी।
विज्ञापन

कार्य लागत
नहर कॉलोनी और शिव नगर में सड़कों का निर्माण : 92 लाख
स्वागत गेट हिसार रोड : 62 लाख
स्वागत गेट सिरसा रोड : 68 लाख
स्वागत गेट भूना मोड : 50 लाख
मरम्मत कार्य जवाहर चौक और फव्वारा चौक : 20 लाख
गली समाधावाली वार्ड नंबर 10 : 20 लाख
पार्को में फव्वारे : 58.50 लाख
स्वामी नगर में गलियों का निर्माण : 42 लाख
गली निर्माण बालाजी कॉलोनी, चर्च वाली गली : 52 लाख
गली निर्माण आदर्श कॉलोनी और हरनाम सिंह कॉलोनी : 24.50 लाख
गली निर्माण हंस कॉलोनी : 45 लाख
गली निर्माण बीघड़ चौक से मातूराम कॉलोनी आदि : 58 लाख
गली अस्पताल रोड, ठाकर बस्ती, रामा कृष्णा स्कूल : 55 लाख
ग्रीन बेल्ट पर स्टील ग्रिल : 56 लाख
अग्रवाल कॉलोनी में सड़क निर्माण : 52 लाख
अशोक नगर मे सड़कों का निर्माण : 55 लाख
सफाई के कार्य के लिए टाटा एस और डंपर : 95 लाख
खैरातीखेड़ा रोड पर निर्माण कार्य : 18.88 लाख
निर्माण कार्य बाबा रामदेव सेवा समिति : 3 लाख
शहर के इन पार्कों में लगेंगे फव्वारे
शहर के सभी पार्कों में फव्वारे लगाए जाएंगे। इसके अलावा फव्वारा चौक के फव्वारा को भी नया लगाया जाएगा। नप से भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक ताऊ देवीलाल मार्केट, दीनदयाल पार्क, हेरिटेज पार्क, रानी लक्ष्मीबाई पार्क में फव्वारे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर चौक और फव्वारा चौक का होगा सुंदरीकरण
शहर के मुख्य बाजार जवाहर चौक और फव्वारा चौक का सुंदरीकरण होने जा रहा है। इस पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिकारियों की माने जवाहर चौक और फव्वारा चौक की लुक बदली जाएगी।
कोट
विधायक की तरफ से प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। नगर परिषद को विकास कार्यों के लिए 9 करोड़ 26 लाख रुपये का बजट जारी हो गया है। प्रशासकीय स्वीकृति लेकर नियमानुसार टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शहर में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहेगी।

-अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद
शहर में विकास कार्यों को लेकर करीब 9 करोड़ के प्रस्ताव सरकार को भेजे गए थे। बजट जारी हो गया है और जल्द ही टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सरकार के पास और भी प्रस्ताव भेजे गए हैं, उम्मीद है जल्द उनकी भी अनुमति मिल जाएगी।
-दुड़ाराम, विधायक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed