{"_id":"64739979b2d7a226400ec5eb","slug":"wedding-of-real-sisters-ruined-together-only-brother-narrowly-escapes-fatehabad-news-c-21-1-144797-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सगी बहनों का एक साथ उजड़ा सुहाग, इकलौता भाई बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सगी बहनों का एक साथ उजड़ा सुहाग, इकलौता भाई बाल-बाल बचा
विज्ञापन
भूना में एनडीआरएफ बटालियन के जवान कुलदीप सिंह टाक के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करते डिप
भूना। शनिवार की रात को ऐसा काल आया कि कर्मवीर वर्मा की दोनों बेटियों की मांग का सिंदूर एक ही पल में मिट गया। हादसे में इकलौता भाई बाल-बाल बच गया, जो घायल है। पराली से भरे ट्रैक्टर-ट्राॅले के चालक की लापरवाही ने हंसते खेलते दो परिवारों के चिराग मिटा दिए।
जहां कुछ घंटे पहले परिवार व रिश्तेदारी से आए हुए लोग उत्साह मना रहे थे। वहीं कर्मवीर वर्मा के बड़े दामाद एवं एनडीआरएफ बटालियन के जवान कुलदीप सिंह टाक व छोटे दामाद नवनीत कुमार की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत की सूचना मिलते ही उकलाना की बसंत कॉलोनी में कोहराम मच गया। घर में कुलदीप की पत्नी कोमल तथा नवनीत की पत्नी अनीता के कानों में जब हादसे के दौरान उनके पति की मौत की आवाज पड़ी तो वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। संवाद
कोमल के दो और अनीता की एक बेटी
गांव गोरखपुर निवासी कुलदीप सिंह टाक की शादी करीब 7 वर्ष पहले कर्मवीर वर्मा की बेटी कोमल के साथ हुई थी। इस दौरान कोमल ने दो बेटियों को जन्म दिया जिनमें बड़ी बेटी की आयु करीब 6 वर्ष व छोटी की 3 वर्ष के लगभग है। वहीं नवनीत की शादी करीब 3 वर्ष पहले अनीता के साथ हुई थी। अनीता ने एक बेटी को जन्म दिया है, जिसकी आयु करीब डेढ़ वर्ष है। कर्मवीर वर्मा के दो बेटियां और एक बेटा सुरेश कुमार है। कार एक्सीडेंट में सुरेश कुमार भी घायल हो गया है। जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
परिवार मिलन समारोह मातम में बदलाव
नीरज कुमार ने बताया कि बसंत कॉलोनी, उकलाना निवासी सुरेश कुमार ने अपने जीजा कुलदीप सिंह टाक को 15 दिन की छुट्टी मिलने के बाद 28 मई दिन शनिवार को परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें सुरेश कुमार ने अपनी दोनों बहन-बहनोई और उनके बच्चे तथा बूआ के परिवार के अतिरिक्त रिश्तेदारों को भी शामिल किया। कार्यक्रम में सभी पारिवारिक सदस्य व रिश्तेदार समय पर पहुंच गए थे। सुरेश कुमार के छोटे जीजा नवनीत कुमार एसी सेल परचेज एवं रिपेयरिंग का काम करते थे। इसलिए वह रोडवेज बस के माध्यम से पंजाब से सीधे वाया सिरसा फतेहाबाद से भूना आ रहे थे। लेकिन फतेहाबाद 11 बजे पहुंचने पर उन्हें कोई भी साधन नहीं मिला। इसलिए फतेहाबाद से नवनीत को लेकर वापस जाते समय भूना से निकलते ही 3 किलोमीटर दूरी पर एक्सीडेंट हो गया।
कार में यह लोग थे सवार
दुर्घटनाग्रस्त हुई स्विफ्ट कार को गांव सरहेड़ा निवासी 29 वर्षीय नीरज चला रहा था। जो रिश्ते में कर्मवीर वर्मा की सगी बहन का लड़का है। लेफ्ट दिशा में आगे की सीट पर कुलदीप सिंह टाक बैठे थे और पीछे की सीट पर लेफ्ट दिशा में नवनीत कुमार, सुरेश कुमार व भूपेंद्र सिंह बैठे हुए थे। इनमें कुलदीप व नवनीत दोनों सगे दामाद है तथा सुरेश कुमार सगा बेटा है।
सैन्य सम्मान के साथ कुलदीप सिंह टाक को दी अंतिम विदाई, दिल्ली में था तैनात
गांव गोरखपुर में रविवार की देर शाम को एनडीआरएफ बटालियन के जवान सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह टाक की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद सैन्य सम्मान के साथ दिल्ली व हिसार के सैनिकों ने अंतिम विदाई दी। एनडीआरएफ बटालियन दिल्ली डिप्टी कमांडेंट रतीश कुमार ने पुष्प चक्र अर्पित कर सैनिक के पार्थिव शव को नमन किया। इस मौके पर डीएसपी कुलवंत सिंह, अनूप कुमार, सरपंच मनदीप योगी, जिला पार्षद प्रतिनिधि डॉक्टर जसमेर सिंह सिवाच आदि ने सैनिक को नमन किया