फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Weather will change in the district from today, light rain is expected with strong winds

Fatehabad News: जिले में आज से बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना

Tue, 15 Apr 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 15 Apr 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Weather will change in the district from today, light rain is expected with strong winds
फतेहाबाद के मेन बाजार में गर्मी से बचाव के लिए मुहं  और हाथों को ढककर जाती युवती
फतेहाबाद। जिले में मौसम के परिवर्तनशील रहने के चलते तापमान में बढ़ोतरी है। इससे मंगलवार को जिले के अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इससे अब लोगों को गर्मी सताने लगी है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले दिनों में तापमान में और बढ़ाेतरी होने के आसार जताए जा रहे हैं।जिले के तापमान में बढ़ोतरी होने के चलते फसलों के पकाव में तेजी आई है, वहीं खेतों में काम कर रहे मजदूरों व किसानों की परेशानी को बढ़ा दिया है। बढ़ते तापमान में दोपहर के समय किसानों को काम बंद करना पड़ रहा है। इसको लेकर चिकित्सकों ने गर्मी से बचाव के लिए ठंडे पेय पदार्थों के सेवन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


मौसम में आए परिवर्तन को लेकर सहायक विकास अधिकारी डॉ. बहादुर सिंह गोदारा ने बताया कि इन दिनों अगर बारिश होती है गेहूं की कटाई का काम प्रभावित होगा। अगर तेज हवा चलती है तो इससे कटाई कर रखी गई गेहूं की फसल बिखर सकती है। ऐसे में किसानों से अपील है कि गेहूं की कटाई के साथ-साथ भूसे का भी समय पर निपटान कर दें। वहीं जिन किसानों ने कपास की बुवाई की हुई है उनको बारिश से लाभ मिलेगा। इससे कपास की फसल में तेजी से वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


:: जिले में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बुधवार को राज्य के मौसम में फिर से बदलाव होने के आसार हैं, जिससे बुधवार रात्रि को राज्य में विशेषकर दक्षिण पश्चिमी व उत्तरी हरियाणा में मध्यम से तेज हवाएं चलने तथा कुछ एक स्थानों पर गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद फिर से मौसम खुश्क होने से पश्चिमी हवाएं चलने से 17 से 19 अप्रैल के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा इससे जिले के तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जिससे गर्मी बढ़ेगी।

-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed