फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Weather takes a turn... winds pick up in the afternoon; rain likely over the next two days

Fatehabad News: बदला मौसम...दोपहर बाद चली हवा, दो दिन बारिश के आसार

Fri, 04 Sep 2026 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 04 Sep 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Weather takes a turn... winds pick up in the afternoon; rain likely over the next two days
मॉडल टाउन में जलभराव
फतेहाबाद। जिले में शुक्रवार सुबह से मौसम बदला रहा। दिनभर बादल छाए रहे और धूप का असर कम रहा। शाम को तेज हवाएं चलीं। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों ने अगले दो दिन बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से बादलवाही बनी रही। दोपहर तक मौसम सामान्य रहा। शाम करीब चार बजे हवा की गति बढ़ने से मौसम सुहावना हो गया। तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

बारिश होने पर सबसे अधिक लाभ खेतों में खड़ी धान की फसल को मिलने की उम्मीद है। इन दिनों धान की फसल को पर्याप्त पानी की जरूरत रहती है। बारिश होने से किसानों को सिंचाई पर होने वाले खर्च में राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
जन्माष्टमी पर टोहाना में बरसे बादल
टोहाना। जन्माष्टमी के दिन दोपहर बाद हुई तेज बारिश से शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों और मुख्य मार्गों पर जलभराव हो गया। रतिया रोड पर घुटनों तक पानी भरने से आवागमन प्रभावित रहा।
रतिया रोड पर जलभराव के कारण दुर्गा मंदिर, प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर, शनिदेव मंदिर और गणेश मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। जन्माष्टमी पर मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे लोगों को पानी के बीच से गुजरना पड़ा।

जमालपुर रोड, भूना रोड, डांगरा रोड, आंबेडकर चौक, हिसार रोड और चंडीगढ़ रोड भी जलमग्न रहे। अनाज मंडी, मॉडल टाउन और आईटीआई के आसपास भी पानी जमा रहा। कई जगह दुकानों और घरों में पानी घुस गया। जलभराव से वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed