{"_id":"6a2ee7e1a6964447f601efda","slug":"weather-remained-dry-mercury-rose-by-up-to-three-degrees-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-155687-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मौसम रहा खुश्क, तीन डिग्री तक बढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मौसम रहा खुश्क, तीन डिग्री तक बढ़ा पारा
Sun, 14 Jun 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
शहर के थाना रोड पर दोपहर के कम हुई आवाजाही। संवाद
फतेहाबाद। जिले में रविवार को मौसम खुश्क रहने के कारण दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं का असर रहा। इसके चलते तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह से आसमान साफ रहने के कारण गर्मी ने जल्दी ही असर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर में उमस और गर्म हवाओं के चलते बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम रही। लोग धूप से बचने के लिए सिर पर कपड़ा बांधकर और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। हालांकि कुछ दिन पहले हुई बारिश के बाद तापमान में अस्थायी गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन अब फिर से गर्मी का असर बढ़ने लगा है।
इससे पहले मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में 17 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान कभी धूप और कभी आंशिक बादल छाए रहने की स्थिति बन सकती है। लगातार बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है ताकि स्वास्थ्य पर असर न पड़े।
विज्ञापन
-
बारिश से बिजाई में होगा आसानी
कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश के बाद फसलों में वृद्धि दर बढ़ी है। कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई है जिससे खरीफ सीजन की फसलों की बिजाई करने में आसानी होगी। वहीं अब धान की रोपाई का सीजन शुरु होने वाला है ऐसे में जमीन को कम सिंचाई की आवश्यकता होगी व तापमान के कम रहने के दौरान फसलों का फुटाव बेहतर होगा।
-- -- -- -- -- -
:: प्रदेश में 17 जून तक मौसम के परिवर्तनशील रहने के आसार हैं। इस दौरान हवाओं में बदलाव आने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। बीच-बीच में आंशिक बादलवाही व वातावरण में नमी होने से गरज-चमक व धूलभरी हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
- डॉ. मदन खिचड़ विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार।