फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Weather in Fatehabad was pleasant due to rain

फतेहाबाद में बारिश से मौसम सुहावना, 18 एमएम हुई बारिश

Thu, 03 Sep 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Weather in Fatehabad was pleasant due to rain
गर्मी व उमस के लंबे अंतराल के बाद वीरवार को जिले में बादल बरसे और मौसम सुहावना हो गया। इस बारिश से लोगों ने राहत महसूस की। यह बारिश नरमा व धान के लिए भी अच्छी बताई जा रही है। वहीं मूंग, बाजरा व मक्का उत्पादक किसानों को इस बारिश से निराशा हुई। फतेहाबाद में 18 एमएम बारिश दर्ज की गई। उधर बारिश से शहर के मुख्य मार्गों से लेकर कालोनियों तक में जलभराव हो गया। इस बार मानसून के मौसम में जिला में काफी कम बारिश हुई। बारिश कम होने से किसानों को सिंचाई के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। जिन किसानों के पास स्वयं के ट्यूबवेल व नहरी पानी लगता था उन्होंने तो धान की सिंचाई कर ली जबकि बाकी किसानों की धान की फसल प्रभावित हुई। पिछले 15 दिनों से उमस व गर्मी के कारण नरमे की फसल पर सफेद मक्खी का प्रकोप फैल गया। जिस कारण जिलेभर में करीब 60 फीसदी नरमा की फसल को नुकसान पहुंचा है। कृषि विशेषज्ञों का तर्क था कि नरमे के पौधे पर सफेद मक्खी का प्रकोप बारिश से खत्म हो सकता है। वीरवार को बारिश होने से किसानों के चेहरे पर भी रौनक लौट आई। किसानों का मानना है कि बारिश से सफेद मक्खी का प्रकोप कम होगा, जबकि बारिश का धान की फसल को अब भी फायदा है। इसके अलावा मूंग, बाजरा व मक्का की फसल को नुकसान बताया गया है। कृषि उपनिदेशक डॉ. राजेश सिहाग ने बताया कि वीरवार को यहां 18 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिसका नरमा व धान दोनों फसलों को फायदा है। हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के अध्यक्ष एमएल खिचड़ ने बताया कि 5 सितंबर तक बारिश की संभावना है। 6 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
विज्ञापन

यहां-यहां भरा पानी : बारिश से नेशनल हाइवे पर दुर्गा मंदिर, शिवपुरी, फव्वारा चौक, थाना रोड, जवाहर चौक, धर्मशाला रोड, एमसी कालोनी, जगजीवनपुरा रोड, ठाकर बस्ती, रतिया चुंगी, मॉडल टाऊन इत्यादि क्षेत्रों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed