{"_id":"686180e8d1b37134820a1756","slug":"weather-became-pleasant-due-to-rain-waterlogging-increased-problems-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-136205-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भूना में 12 एमएम बारिश, हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भूना में 12 एमएम बारिश, हुआ जलभराव
Sun, 29 Jun 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
भूना के हिसार रोड एक कॉलोनी में भरा पानी। जागरूक पाठक
भूना। रविवार को भूना क्षेत्र में हुई 12 एमएम (मिलीमीटर) बारिश से खेतों में फसलों को लाभ हुआ, वहीं शहरवासियों को जलभराव की समस्या से दो-चार होना पड़ा। बैजलपुर, दहमान, मोचीवाली, ढाणी सांचला, सिंथला गांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने बारिश को फसलों के लिए अच्छा बताया।
शहर के मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर जलनिकासी की खराब व्यवस्था ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी। शहीद भगत सिंह पार्क, अनाजमंडी, हिसार रोड, नेहरू पार्क और रामलीला ग्राउंड क्षेत्र में जलभराव इतना अधिक हो गया कि लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय निवासी उमाशंकर सिंगला, हरिओम गोयल, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार आदि ने बताया कि वर्ष 2022 में हुई भारी बारिश के बाद प्रशासन ने जलनिकासी के लिए पाइपलाइन डालने की घोषणा की थी, लेकिन दो वर्षों बाद भी कोई ठोस कार्य प्रारंभ नहीं हो सका।
विज्ञापन
प्रशासनिक लापरवाही के चलते हर बारिश के बाद शहर की सड़कों का यही हाल देखने को मिलता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करे, ताकि मानसून में जलभराव न हो। संवाद