फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Water is the foundation of life; saving every drop of it is our primary duty

Fatehabad News: जल है जीवन का आधार, इसकी हर बूंद बचाना हमारा पहला कर्त्तव्य

Mon, 06 Jul 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 06 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Water is the foundation of life; saving every drop of it is our primary duty
फतेहाबाद। काव्य सम्मेलन में सम्मानित करते आयोजक। आयोजक
फतेहाबाद। मताना में आयोजित काव्य सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम में जल संरक्षण की कहानी, कवियों की जुबानी विषय पर आयोजित इस साहित्यिक संगोष्ठी में कविताओं और हास्य रचनाओं ने श्रोताओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

नीर धरोहर सोसायटी मताना के तत्वावधान में हरियाणा कला संस्कृति मंच और साहित्य संगीत कला मंच के संयुक्त प्रयास से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें जल संरक्षण के महत्व को रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से समाज तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जींद के जिला सलाहकार तथा हरियाणा कला संस्कृति मंच फतेहाबाद के जिला अध्यक्ष डॉ. रणधीर मताना रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. सुदामा शास्त्री ने की। मंच संचालन कवि एवं साहित्यकार देवेंद्र कुमार अशंक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रणधीर मताना ने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसकी एक-एक बूंद की बचत आवश्यक है। उन्होंने पेयजल संकट और जल संरक्षण पर आधारित अपनी कविताएं भी प्रस्तुत कीं। डॉ. सुदामा शास्त्री ने अपनी कविता के माध्यम से जल बचाने का संदेश देते हुए कहा कि यदि आज जल का संरक्षण नहीं किया गया तो भविष्य में गंभीर संकट का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने हास्य कविता प्रस्तुत कर भी श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया।
कवि एवं साहित्यकार देवेंद्र कुमार अशंक ने जल संरक्षण के साथ-साथ पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए अपनी कविता प्रस्तुत की। उन्होंने गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य और पानी के महत्व पर भी अपने विचार रखे। काव्य सम्मेलन में प्रस्तुत कविताओं और हास्य रचनाओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में महेंद्र चहल, रमेशचंद्र, धर्मराज, प्रदीप शर्मा, राम मेहर सिंह, अशोक कुमार राही, रविंद्र कुमार, दीपांशु, हिमांशु सहित अनेक साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed